Wednesday, 19 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
कोल माइंस मुआवजे के नाम पर बड़ी ठगी, भोले-भाले किसान को जाल में फंसाकर खाते से उड़ाए 49.50 लाख सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत शिक्षक गिरफ्तार नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 308 किलो गांजा, कोंटा पुलिस ने नाकाबंदी कर दो को दबोचा होटल ताइबा में देर रात भीषण आग, मासूम समेत 9 की मौत, 28 सुरक्षित निकाले गए इंसानियत शर्मसार : पिता पर नाबालिग बेटी से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, नवजात को बेचा, बुआ समेत 6 गिरफ्तार कोल माइंस मुआवजे के नाम पर बड़ी ठगी, भोले-भाले किसान को जाल में फंसाकर खाते से उड़ाए 49.50 लाख सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत शिक्षक गिरफ्तार नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 308 किलो गांजा, कोंटा पुलिस ने नाकाबंदी कर दो को दबोचा होटल ताइबा में देर रात भीषण आग, मासूम समेत 9 की मौत, 28 सुरक्षित निकाले गए इंसानियत शर्मसार : पिता पर नाबालिग बेटी से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, नवजात को बेचा, बुआ समेत 6 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर सरकार का बड़ा कदम, स…
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित, स्टाइपेंड पर फैसला जल्द
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित, स्टाइपेंड पर फैसला जल्द
राज्य सरकार

इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर सरकार का बड़ा कदम, स्टाइपेंड बढ़ाने की प्रक्रिया तेज

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात के बाद प्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। सरकार ने स्टाइपेंड बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए इसी माह सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिलाया है।

कीर्तिमान रिपोर्ट धनेश्वरी साहू
19 Aug 2026, 12:59 PM
रायपुर
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की। इस दौरान इंटर्न डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के बाद प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार पर विश्वास जताते हुए अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया, जिस पर सभी ने संतोष व्यक्त किया। 

स्टाइपेंड वृद्धि पर आगे बढ़ी प्रक्रिया

चर्चा में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि IMA-MSN छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव और संबंधित प्रकरण पर पहल करते हुए इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया गया कि इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर इसी माह आवश्यक एवं सकारात्मक निर्णय लेने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है।

चिकित्सा शिक्षा के प्रति सरकार प्रतिबद्ध

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा से जुड़े सभी विषयों के प्रति संवेदनशील है और इंटर्न डॉक्टरों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें