Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
chaibasa road accident: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 3 की मौत और 2 गंभीर घायल Durg News: सवारी विवाद के बाद ऑटो चालक ने अपने ही ईवी में लगाई आग, वीडियो वायरल Crime News: पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, साले ने कुल्हाड़ी से किया जीजा पर हमला Forest Department Action: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वन अमले पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप chaibasa road accident: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 3 की मौत और 2 गंभीर घायल Durg News: सवारी विवाद के बाद ऑटो चालक ने अपने ही ईवी में लगाई आग, वीडियो वायरल Crime News: पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, साले ने कुल्हाड़ी से किया जीजा पर हमला Forest Department Action: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वन अमले पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › दो बैग में 21 किलो गांजा जब्त, बिलासपुर स्टेशन से…
गांजे के साथ दंपती गिरफ्तार
गांजे के साथ दंपती गिरफ्तार
बिलासपुर

दो बैग में 21 किलो गांजा जब्त, बिलासपुर स्टेशन से दंपती गिरफ्तार

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को 21.058 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की कीमत करीब 10.50 लाख रुपए बताई गई है। दोनों आरोपी बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं।

य
प्रकाशित: 21 Aug 2026, 01:05 PM · अपडेट: 07 Oct 2026, 10:09 PM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रेलवे स्टेशन बिलासपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो बैग में रखा 21.058 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10.50 लाख रुपए बताई गई है। दोनों आरोपी बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 के हावड़ा छोर पर बने ओवरब्रिज के नीचे एक महिला और पुरुष गांजा लेकर मौजूद हैं।

21 किलो गांजे के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। वहां एक महिला और पुरुष संदिग्ध अवस्था में काले रंग का बैग और लाल रंग का ट्रॉली बैग लेकर खड़े मिले। पूछताछ में दोनों की पहचान संगीता मिश्रा (43) और सुशील मिश्रा (45) के रूप में हुई। दोनों बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस टीम ने दोनों के बैग की तलाशी ली तो 10 पैकेटों में गांजा मिला। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर इसकी कुल मात्रा 21.058 किलोग्राम निकली। 

आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना देने के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (रेल) दिव्यांग पटेल के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक, रेल संभाग बिलासपुर तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु प्रसाद यादव सहित जीआरपी के पुलिसकर्मियों और आरपीएफ बिलासपुर की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें