"पर्यटन" के लिए 237 परिणाम मिले
राजनांदगांव
डोंगरगढ़ : आस्था, इतिहास और आधुनिकता का अद्भुत संगम
छत्तीसगढ़ का डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर के कारण देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इसका इतिहास राजा कामसेन और मां बम्लेश्वरी की स्थापना से जुड़ा है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान यहां भव्य मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल पदयात्राएं आयोजित होती हैं, जिनमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
यात्रा
मैनपाट : दोस्तों के साथ है घुमने के प्लान, तो कम बजट में ये जगह है अपके लिए बेस्ट है
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित मैनपाट इन दिनों गर्मी से राहत पाने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुहावना मौसम, हरे-भरे जंगल, झरने और तिब्बती संस्कृति यहां की खास पहचान हैं। उल्टा पानी, दल्दली, टाइगर प्वाइंट, फिश प्वाइंट और बौद्ध मंदिर जैसी जगहें पर्यटकों को खास अनुभव देती हैं
छत्तीसगढ़
राजनांदगांव को 510 करोड़ की विकास सौगात, 333 विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव में 510.89 करोड़ रुपये की लागत वाले 333 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने खरीफ 2026 से धान के स्थान पर दलहन-तिलहन की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
यात्रा
सूचना : मानसून की दस्तक के साथ कांगेर घाटी बंद, तीरथगढ़ जलप्रपात बना आकर्षण का केंद्र
मानसून के दौरान बढ़ते सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और कोटमसर गुफा को 1 अक्टूबर 2026 तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। लगातार बारिश, उफनते नाले और भूस्खलन की आशंका के कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात पर्यटकों के लिए खुला रहेगा
राज्य सरकार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईएएस प्रशिक्षुओं को दिया सुशासन का मंत्र
मुलाकात और उद्देश्य: छत्तीसगढ़ कैडर के तीन प्रशिक्षु IAS अधिकारी (गोकुल आर. के., वी. यशवंत नायक और ईशांत जायसवाल) अपनी जिला व्यावहारिक ट्रेनिंग पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णु देव साय से मिले और उनका मार्गदर्शन लिया।
बस्तर संभाग
बस्तर कला : दुनिया के बाजार में, 1.80 करोड़ की परियोजना , शिल्पकारों को मिलेगा नया मंच
बस्तर के पारंपरिक हस्तशिल्प को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए राज्य शासन ने 1.80 करोड़ रुपए की विशेष परियोजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत ढोकरा शिल्प, काष्ठ कला, टेराकोटा, सीसल शिल्प और अन्य पारंपरिक उत्पाद पहली बार अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।
सरगुजा संभाग
रेल की सौगात : धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा रेल परियोजना को मिली मंजूरी
जशपुर जिले को पहली बार रेल कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। रेल मंत्रालय ने धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किया है। करीब 291.881 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन जशपुर को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी, जिससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
यात्रा
हिमाचल : सैलानियों का सैलाब, मनाली हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं। मनाली मार्ग पर भारी ट्रैफिक के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जबकि धर्मशाला में सुहावने मौसम और भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट मैच ने पर्यटकों की संख्या और बढ़ा दी है। बढ़ती भीड़ से पर्यटन कारोबार को फायदा हो रहा है, लेकिन ट्रैफिक प्रबंधन प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
राज्य सरकार
विकास पर फोकस : तुमगांव निवेश क्षेत्र 2041 मास्टर प्लान पर मंथन
तुमगांव निवेश क्षेत्र विकास योजना 2041 को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर, नगर निवेश अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि 2025 को आधार मानकर 2041 तक के लिए विकास की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें तुमगांव सहित 11 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
यात्रा
बादलों को चीरती आस्था : चंद्रशीला ट्रेक पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, इस सीजन अब तक 50 हजार से अधिक ने टेका मत्था
उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल चोपता, तुंगनाथ और चंद्रशीला में इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जून की गर्मी से राहत पाने और हिमालयी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से हजारों ट्रैकर और शिवभक्त यहां पहुंच रहे हैं।
मनोरंजन
धरती का रौद्र रूप : जब 37 किमी/घंटे की रफ्तार से बही आग की नदी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह हैरान कर देने वाला वीडियो अमेरिका के हवाई द्वीप स्थित Kīlauea Volcano के वर्ष 2018 के ऐतिहासिक विस्फोट का है। वीडियो में फिशर-8 (Fissure 8) से निकलता लाल-नारंगी लावा नदी की तरह तेज़ी से बहता दिखाई देता है, जो अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को निगलता जा रहा है।
रायपुर
विकास : नक्सलमुक्त बस्तर अब आर्थिक और तकनीकी हब बनने को तैयार
नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलमुक्त बस्तर के लिए व्यापक विकास रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने आदिवासी परिवारों की आय दोगुनी करने, डेयरी क्रांति लाने, 32 हजार हेक्टेयर में सिंचाई विस्तार, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और पर्यटन को रोजगार के बड़े स्रोत के रूप में विकसित करने की योजना साझा की।