"बड़ा हादसा" के लिए 219 परिणाम मिले
रायपुर
आग का तांडव : रायपुर में आग से मची अफरा-तफरी, दमकल की तत्परता से बचीं आसपास की दुकानें
रायपुर के बढ़ईपारा इलाके में गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
रायपुर संभाग
भीषण अग्नितांडव : मिवान स्टील प्लांट में लगी आग से 10 KM दूर तक छाया काला धुआं
रायपुर के मंदिर हसौद औद्योगिक क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। दमकल विभाग ने लगभग 5 घंटे के रेस्क्यू और फायर फाइटिंग ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया।
मनोरंजन
डेथ ट्रैप : टेक्सास में रोलर कोस्टर थमा, 100 फीट ऊपर उल्टा लटके रहे 8 स्कूली बच्चे
टेक्सास के गैल्वेस्टन स्थित Pleasure Pier में एक स्कूल ट्रिप के दौरान बड़ा हादसा टल गया जब रोलर कोस्टर 100 फीट ऊंचाई पर तकनीकी खराबी से फंस गया। 8 छात्र लगभग 4 घंटे तक हवा में अटके रहे, जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट ने हाई-रिस्क रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अम्यूजमेंट पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
बलौदाबाज़ार
ट्रैफिक सख्ती अभियान : बलौदाबाजार में 227 चालकों पर कार्रवाई, 91 हजार जुर्माना वसूला
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने 30 मई 2026 की शाम तीन घंटे के विशेष वाहन चेकिंग अभियान में सख्ती दिखाई। जिलेभर में 227 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 91,400 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। एसपी ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में चला यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।
कोरबा
आंधी-तूफान का कहर : पेड़ की भारी डाली गिरने से तीन किशोरों की दर्दनाक मौत
पाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मौसम से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन किशोरों पर पेड़ की भारी डाली गिर गई, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने राहत कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गांव में शोक का माहौल है।
देश
हादसा : बेतवा नदी पर बन रहे ₹90 करोड़ के पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत
हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का सीमेंट स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई। तेज आंधी-बारिश को हादसे का कारण बताया जा रहा है। SDRF द्वारा बचाव कार्य जारी है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
जगदलपुर (बस्तर)
भीषण आग : तेंदूपत्ता भंडारण पर फिर सवाल, बस्तर में सरकारी गोदाम आग से भारी नुकसान
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के सरगीपाल स्थित सरकारी तेंदूपत्ता गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में करीब 1 हजार बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। वन विभाग और दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, जबकि नुकसान का आकलन जारी है।
बिलासपुर
सड़क बनी स्टंट स्टेज : आर्टिका कार पर जानलेवा करतब, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में चलती आर्टिका कार पर खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार (CG 10 CD 1416) में चालक ने एक युवती को वाहन की छत पर बैठाकर सार्वजनिक सड़क पर जानलेवा ड्राइविंग की, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई और बड़ा हादसा टल गया।
देश
हादसा : कुएं की खुदाई बनी मौत का गड्ढा, पन्ना में 5 मजदूरों की गई जान
पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के नयापुरवा गांव में निर्माणाधीन कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 7 मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से 5 की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद प्रशासन, पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
धमतरी
सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत
धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। गट्टासिल्ली मोड़ के पास खड़े तूफान वाहन से हुई जोरदार टक्कर में चालक फलेंद्र साहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खेल
मैदान पर थमी जिंदगी : पूर्व रणजी क्रिकेटर एसएल अक्षय का हार्ट अटैक से निधन
पूर्व रणजी क्रिकेटर और कर्नाटक टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का बेंगलुरु में एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। 39 वर्षीय अक्षय 2014-15 रणजी ट्रॉफी विजेता कर्नाटक टीम का हिस्सा रहे थे और केएल राहुल व मनीष पांडे जैसे खिलाड़ियों के साथ खेल चुके थे। उनकी अचानक मौत से क्रिकेट जगत में शोक की लहर फैल गई है।
बलौदाबाज़ार
हाथी का हमला : गांव में घुसा दंतैल हाथी, हमले में 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत
बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र के ग्राम दोंद में दंतैल हाथी के हमले से 55 वर्षीय जहरु राम नेताम की मौत हो गई। हाथी पिछले कई दिनों से मुरुमडीह क्षेत्र के आसपास घूम रहा था और रविवार रात गांव में पहुंच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और हाथी मित्र दल ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। विभाग ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी है।