Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस Datia Silver Seizure: आगरा से नागपुर ले जाई जा रही 286 किलो चांदी डगरई टोल प्लाजा पर जब्त, ड्राइवर हिरासत में Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस Datia Silver Seizure: आगरा से नागपुर ले जाई जा रही 286 किलो चांदी डगरई टोल प्लाजा पर जब्त, ड्राइवर हिरासत में Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती
W 𝕏 f
होम › देश › हादसा : कुएं की खुदाई बनी मौत का गड्ढा, पन्ना में…
मिट्टी धंसने से हुआ हादसा
मिट्टी धंसने से हुआ हादसा
देश

हादसा : कुएं की खुदाई बनी मौत का गड्ढा, पन्ना में 5 मजदूरों की गई जान

पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के नयापुरवा गांव में निर्माणाधीन कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 7 मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से 5 की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद प्रशासन, पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 May 2026, 04:17 PM · अपडेट: 11 Oct 2026, 04:51 AM
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अजयगढ़ जनपद क्षेत्र के ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में निर्माणाधीन कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय कुएं में मजदूर खुदाई का काम कर रहे थे। अचानक कुएं की दीवार और मिट्टी भरभराकर गिर गई, जिससे कुल 7 मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मृतकों के शव निकालने के लिए एसडीईआरएफ की टीम ने कई घंटे तक राहत और बचाव अभियान चलाया।

10 दिनों से चल रहा था खुदाई कार्य

बताया जा रहा है कि गांव में करीब 10 दिनों से कुएं की खुदाई का काम जारी था। मंगलवार सुबह भी मजदूर रोज की तरह काम में जुटे हुए थे, तभी अचानक मिट्टी धंसने से यह बड़ा हादसा हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार खुदाई के कारण मिट्टी कमजोर हो चुकी थी, जिससे कुएं की दीवारें अचानक ध्वस्त हो गईं। हादसे के बाद पन्ना जनसंपर्क कार्यालय (PRO) ने सोशल मीडिया पोस्ट जारी कर घटना की पुष्टि की। पोस्ट में बताया गया कि अजयगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत बीहरपुरवा के नयापुरवा में निर्माणाधीन कुएं की मिट्टी धंसने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं दो लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीईआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर बचाव कार्य किया गया। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृत मजदूरों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें