Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
W 𝕏 f
होम › कोरबा › आंधी-तूफान का कहर : पेड़ की भारी डाली गिरने से ती…
तेज आंधी में पेड़ की डाली गिरने से पाली क्षेत्र में तीन किशोरों की मौत।
तेज आंधी में पेड़ की डाली गिरने से पाली क्षेत्र में तीन किशोरों की मौत।
कोरबा

आंधी-तूफान का कहर : पेड़ की भारी डाली गिरने से तीन किशोरों की दर्दनाक मौत

पाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मौसम से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन किशोरों पर पेड़ की भारी डाली गिर गई, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने राहत कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गांव में शोक का माहौल है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 31 May 2026, 10:57 AM · अपडेट: 01 Nov 2026, 04:14 PM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले के पाली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन किशोरों पर अचानक पेड़ की भारी डाल गिर गई, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक घटना में तीनों की जान चली गई और उनके परिवारों की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 5 बजे पाली क्षेत्र में मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। तेज आंधी से बचने के लिए लोग सुरक्षित जगहों की तलाश कर रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। कुछ ही मिनटों में मौसम इतना विकराल हो गया कि बड़े-बड़े पेड़ भी झुकने लगे।

तीनों किशोरों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों किशोर पहाड़ गांव पंचायत के बेसेमर-चोरकादांड निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान शिवराम टेकाम (14), दिनेश तिर्की (17) और कमलेश बड़ा (18) के रूप में हुई है। तीनों अचानक आई आंधी-बारिश से बचने के लिए एक बड़े पेड़ के नीचे खड़े हुए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वही पेड़ उनकी जिंदगी का आखिरी ठिकाना बन जाएगा। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और भारी डाल को हटाकर तीनों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि पेड़ की डाली बेहद भारी थी।

इलाज के दौरान दो और की मौत

घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक किशोर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो अन्य किशोरों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में भी माहौल गमगीन हो गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

गांव में शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। एक ही गांव के तीन युवकों की असमय मौत से परिजन सदमे में हैं, वहीं ग्रामीण भी इस प्राकृतिक आपदा को लेकर गहरे दुख में डूबे हुए हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें