"अस्पताल में भर्ती" के लिए 256 परिणाम मिले
विदेश
व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग : सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर, ट्रंप सुरक्षित
अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक हथियारबंद हमलावर ने सुरक्षा चेकपॉइंट पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सीक्रेट सर्विस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया। घटना के दौरान करीब 30 राउंड गोलियां चलीं और एक राहगीर भी घायल हो गया।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
विवाद : प्रसूता और नवजात की मौत से हड़कंप स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोली
भानुप्रतापपुर (कांकेर) में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक आदिवासी महिला और उसके नवजात शिशु की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर इलाज और उचित देखरेख नहीं मिली, साथ ही सोनोग्राफी मशीन खराब होने और एम्बुलेंस सुविधा न मिलने से उन्हें निजी केंद्र जाना पड़ा।
बिलासपुर
वारदात: विवाद से भड़का हमला, कारोबारी पर चाकू से वार, पुलिस जांच तेज
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक में सरस्वती स्टील के संचालक पशुपतिनाथ मिश्रा पर देर रात चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया गया कि पहले कमरे में लड़का-लड़की मिलने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने खुद को अपमानित महसूस कर कुछ घंटों बाद अपने साथियों के साथ लौटकर कारोबारी के घर में घुसकर हमला कर दिया।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
जंगलों मे दुर्लभ : एल्बिनो भालू की दस्तक, वन विभाग हुए अलर्ट
छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल के जंगलों में एक दुर्लभ सफेद यानी एल्बिनो भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में कौतूहल और डर दोनों का माहौल है। आमादांड गांव के पास इस भालू ने एक ग्रामीण लल्लू ड्राइवर पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को जंगलों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार यह कोई अलग प्रजाति नहीं, बल्कि “एल्बिनिज्म” नामक दुर्लभ जैविक स्थिति का परिणाम है।
दुर्ग
मामूली टक्कर के बाद इंजीनियरिंग छात्रों को पीटा, बीच-बचाव करने आए राहगीर को मरणासन्न कर लूटी सोने की चेन
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में मामूली बाइक टक्कर के बाद रोड रेज की घटना हिंसक संघर्ष में बदल गई। इंजीनियरिंग छात्रों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे एक राहगीर शकील खान को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया गया। परिजनों ने नकदी और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। घायल शकील खान ICU में भर्ती हैं।
रायपुर संभाग
मानवता की मिसाल : विधायक रोहित साहू ने मासूम युवराज को दिलाया बेहतर इलाज
गरियाबंद जिले के बेहराडीह गांव निवासी विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के तीन वर्षीय मासूम युवराज नेताम जन्मजात गंभीर बीमारी एनोरेक्टल मालफॉर्मेशन से पीड़ित है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार पिछले तीन वर्षों से इलाज के लिए भटक रहा था। मामला सामने आने पर राजिम विधायक रोहित साहू ने तत्काल पहल करते हुए बच्चे को रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया।
सेहत
गर्मियों : बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए कैसे रहें सुरक्षित
गर्मियों में बासी या सही तरीके से न रखा गया भोजन जल्दी खराब हो सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बचा हुआ खाना सही तापमान पर स्टोर करना और दोबारा अच्छी तरह गर्म करके खाना जरूरी है।
दुर्ग
पुलिस बनी देवदूत : कहीं मौत के मुंह से खींच लाए ड्राइवर, तो कहीं खाक होने से बचा ली दुकानें
दुर्ग जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस की मुस्तैदी की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। पुलगांव थाना क्षेत्र में दो हाईवा वाहनों की भीषण टक्कर के बाद पुलिस ने जेसीबी और गैस कटर की मदद से मलबे में फंसे दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं छावनी चौक पर यातायात पुलिस के ASI सुशील पांडे की सतर्कता से बंद दुकान में लगी आग समय रहते बुझा दी गई, जिससे बड़ा अग्निकांड टल गया। दोनों घटनाओं में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की लोगों ने जमकर सराहना की।
दुर्ग
गुपचुप का ज़हर : उल्टी-दस्त से 54 बीमार, एक की मौत, ग्राउंड जीरो पर पहुँचे पूर्व CM बघेल
बेलौदी में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग और डायरिया के प्रकोप से 54 ग्रामीण बीमार हो गए, जबकि एक महिला सरस्वती निषाद की मौत हो गई। रविवार के साप्ताहिक हाट बाजार में गुपचुप-चाट खाने के बाद ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी। 16 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और गांव में स्वास्थ्य विभाग का 24 घंटे का मेडिकल कैंप लगाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने गांव पहुंचकर पीड़ितों और मृतका के परिजनों से मुलाकात की तथा बेहतर इलाज के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य पदार्थों और जल स्रोतों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
कोरबा
लापरवाही : ऑपरेशन के बाद खुला बड़ा राज! महिला के पैर में अधूरा छोड़ दिया इंप्लांट
Korba के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल महिला भूरी मरकाम के पैर का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने रॉड तो डाल दी, लेकिन जरूरी स्क्रू लगाना भूल गए। ऑपरेशन के दो दिन बाद हुए एक्सरे में यह चूक सामने आई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि स्क्रू एक्सरे में स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए दोबारा जांच कराई जाएगी। यदि स्क्रू नहीं लगा होना साबित होता है, तो महिला का फिर से ऑपरेशन किया जाएगा। घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
दुर्ग
खूनी वारदात : राजीव नगर के युवक की हत्या, गर्लफ्रेंड बना विवाद का कारण
दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। केजू राइस मिल के पास देर रात पांच युवकों ने 20 वर्षीय जितेश ठाकुर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमले में राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद होने की बात स्वीकार की है।
जगदलपुर (बस्तर)
पाताल की आग का खौफ : बंद केमिकल फैक्ट्री बनी बच्चों के लिए काल, अब तक 4 मासूम झुलसे
बलिराम कश्यप वार्ड में 30 साल से बंद पड़ी एक पुरानी केमिकल फैक्ट्री के मलबे के नीचे “अदृश्य आग” धधक रही है। रासायनिक कचरे के कारण जमीन अंदर से सुलग रही है, जिससे अब तक चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस चुके हैं और मवेशी भी घायल हो रहे हैं। दो बच्चों की हालत नाजुक होने पर उन्हें महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस ने शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। फैक्ट्री की दीवारें टूटी होने से क्षेत्र खुला पड़ा है और रिहायशी इलाके में होने के कारण बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।