कवर्धा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। पंडरिया थाना क्षेत्र के लघान गांव के पास दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
कई लोग गंभीर रूप से घायल
फ्रॉन्क्स और वैगनआर की आमने-सामने भिड़ंत, कई लोग गंभीर रूप से घायल प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में छत्तीसगढ़ नंबर की फ्रॉन्क्स कार (CG 09 JS 4619) और मध्यप्रदेश नंबर की वैगनआर (MP 50 ZB 0139) आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कारों में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक की पहचान धरमपुरा निवासी के रूप में, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई
हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान कबीरधाम जिले के धरमपुरा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। राहगीरों ने दिखाई तत्परता, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी
दुर्घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों की मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। हादसे के कारणों की जांच शुरू, पुलिस जुटा रही साक्ष्य फिलहाल दुर्घटना किस वजह से हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।