"खम्हरिया" के लिए 16 परिणाम मिले
सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 623 आवेदन पहुंचे; 106 का मौके पर समाधान
सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम घुघवा क में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 623 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 106 का मौके पर निराकरण किया गया। सांसद Vijay Baghel ने शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय-सीमा में समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। शिविर में व्हील चेयर, राशन कार्ड, पीएम आवास चाबी, जॉब कार्ड और स्वामित्व अधिकार पत्र सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को वितरित किया गया।
छत्तीसगढ़
आदेश बेअसर : ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं, नहीं लौटे 52 स्वास्थ्यकर्मी, मूल पदस्थापना पर जॉइनिंग से बच रहे
महासमुंद जिले में संलग्नीकरण समाप्त करने के आदेश के बावजूद 52 स्वास्थ्यकर्मी अब तक अपने मूल पदस्थापना स्थल पर जॉइनिंग नहीं दे रहे हैं। आदेश के 12 दिन बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सीएमएचओ ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
छत्तीसगढ़
आधी रात का पुलिस एक्शन : खैरागढ़ में कॉम्बिंग गश्त से बदमाशों में खौफ, फरार वारंटी गिरफ्तार
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस ने देर रात विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर शहर के संवेदनशील इलाकों में सघन जांच की। इस दौरान लंबे समय से फरार दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें विजय यादव शामिल है। पुलिस ने बैंकों, एटीएम, ढाबों और लॉज की भी जांच की, साथ ही देर रात बेवजह घूमने वाले युवकों को हिरासत में लेकर चेतावनी दी। अभियान का उद्देश्य अपराधियों में डर और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना रहा।
छत्तीसगढ़
महासमुंद में 678 परिवारों को मिला पक्का घर, जनमन योजना बनी उम्मीद की किरण
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत महासमुंद जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया गया है।