"न्यूनतम समर्थन मूल्य" के लिए 15 परिणाम मिले
रायपुर
धान घोटाला : रायपुर के उपार्जन केंद्रों में लाखों का अंतर, प्रशासन ने दर्ज की FIR
Raipur के धान उपार्जन केंद्रों में किए गए भौतिक सत्यापन में 12 समितियों में बड़ी अनियमितता सामने आई है, जहां कुल 6,590 क्विंटल धान कम पाया गया। इस कमी की अनुमानित कीमत ₹2.17 करोड़ से अधिक आंकी गई है। कुछ केंद्रों में धान की कमी दर्ज हुई, जबकि कुछ जगहों पर अधिक स्टॉक मिलने से रिकॉर्ड में असमानता दिखी, जिससे जांच और तेज कर दी गई है।
रायपुर संभाग
टकराव : छत्तीसगढ़ में फसल चक्र बदलाव पर सियासत तेज, 15 हजार प्रोत्साहन योजना पर सवाल
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान के विकल्प के रूप में दलहन, तिलहन और मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए 15,000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। हालांकि किसान नेता पारसनाथ साहू ने इस योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना जमीनी परिस्थितियों और किसानों की वास्तविक समस्याओं को समझे यह योजना सफल नहीं हो सकती।
कारोबार
सरकार का बड़ा तोहफा : 14 खरीफ फसलों की MSP में भारी बढ़ोतरी, अब धान ₹2,441 के पार
केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान समेत 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। सामान्य धान का MSP ₹72 बढ़ाकर ₹2,441 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि सूरजमुखी बीज और कपास में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। सरकार का कहना है कि सभी फसलों का MSP उत्पादन लागत से कम से कम 50% अधिक तय किया गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और खाद्य तेल-दालों के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।