"प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी" के लिए 33 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Bastar News: छिंदनार में पहली बार ग्रामीणों ने सुनी मन की बात
Bastar News: दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में ग्रामीणों ने पहली बार सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुना। वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और विधायक चैतराम अटामी भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे। यह आयोजन नक्सलवाद के बाद बस्तर में लौटती शांति और विकास की बदलती तस्वीर के रूप में देखा गया।
राज्य सरकार
Khelo India Samvad: NIT रायपुर में अरुण साव ने युवाओं को दिया संदेश
Khelo India Samvad: रायपुर के NIT में राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ आयोजित हुआ। अरुण साव ने युवाओं से नशे से दूर रहकर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में क्रिकेटर तिलक वर्मा और यूथ-आइकन डॉ. प्रियंका बिस्सा भी शामिल हुए।
राज्य सरकार
बिहान से बदली जिंदगी: राखी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं सरगुजा की महिलाएं
सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के किशुन नगर की जय मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बिहान योजना से जुड़कर राखी निर्माण के जरिए आय अर्जित कर रही हैं। 12 महिलाओं का समूह स्थानीय और घरेलू सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कर बाजार व घर से बेच रहा है। सीजनल गतिविधियों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर मिल रहा है।
राष्ट्रीय
भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता में जन-केंद्रित जलवायु कार्रवाई को बढ़ावा दे रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता में जन-केंद्रित जलवायु कार्रवाई, मिशन लाइफ और हरित विकास को बढ़ावा दे रहा है।
महासमुंद
समानता संकल्प अभियान : गढ़फुलझर में दीपों की रोशनी से दिया एकता का संदेश
गढ़फुलझर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा मंडल द्वारा समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य समरसता दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री रणेश्वर बाबा मंदिर एवं रामचंडी मंदिर परिसर में 650 दीप प्रज्ज्वलित कर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
राज्य सरकार
मन की बात : जल संरक्षण अभियान को मिला राष्ट्रीय सम्मान, पीएम मोदी ने किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 136वें एपिसोड में कोरबा नगर निगम के कैच द रेन अभियान और वर्षा जल संरक्षण मॉडल की सराहना की। इसरो की तकनीक से बने रिचार्ज वेल, अनिवार्य रेन वाटर हार्वेस्टिंग और जनभागीदारी आधारित प्रयासों ने कोरबा को जल संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
राष्ट्रीय
केतन अग्रवाल हत्याकांड: पीएम मोदी को लिखा मां ने भावुक पत्र
महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। बेटे को खोने के बाद उनकी मां राखी अग्रवाल ने न्याय की उम्मीद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने ईमेल के जरिए पीएम को अपनी व्यथा सुनाई है और दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है।
वीरांगना रानी दुर्गावती के आदर्शों से विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने रानी दुर्गावती के शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के लिए किए गए बलिदान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया। महापुरुषों के योगदान को याद रखना समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है।
राज्य सरकार
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक : छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
नवा रायपुर के ग्राम पलोद में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और वन विभाग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 2036 ओलंपिक मेजबानी के राष्ट्रीय संकल्प के प्रतीक के रूप में 2036 पौधों के रोपण का अभियान शुरू किया गया।
राज्य सरकार
सड़क निर्माण : पाड़ीमार वार्ड की बदलेगी तस्वीर, 25 लाख की सड़क परियोजना का हुआ शुभारंभ
कोरबा के वार्ड क्रमांक 40 पाड़ीमार में 25 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य शुरू किया गया। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने कार्य का शुभारंभ कर गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं
राज्य सरकार
किसान सम्मान : महासमुंद जिले में 25 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किश्त के तहत महासमुंद जिले के 1,26,154 किसानों के बैंक खातों में 25.23 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से वेबकास्ट के माध्यम से राशि जारी की, जिसका सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र भलेसर में किया गया।
राज्य सरकार
मोदी के 12 वर्ष : महासमुंद में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र
महासमुंद के लोहिया चौक में जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।