"भारत और चीन" के लिए 17 परिणाम मिले
रक्षा
सीमा विवाद : लद्दाख में कमांडर स्तर की बातचीत से पहले बड़ी तब्दीली, मेजर जनरल मदनराज पांडे संभालेंगे 14वीं कोर की कमान
पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद को सुलझाने के प्रयासों के बीच भारतीय सेना की 14वीं कोर (फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स) में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। वर्तमान कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला को नॉर्दर्न कमांड का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया जा रहा है, जबकि मेजर जनरल मदनराज पांडे प्रमोशन के बाद 14वीं कोर की कमान संभालेंगे।
धर्म
यात्रा : कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान, कंप्यूटरीकृत ड्रॉ से चुने गए श्रद्धालु
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए 1000 श्रद्धालुओं का चयन कंप्यूटरीकृत ड्रॉ प्रक्रिया के जरिए किया गया है। विदेश मंत्री एस जयसंकर ने चयन प्रक्रिया पूरी की, जिसे पूरी तरह पारदर्शी, रैंडम और जेंडर-बैलेंस्ड बताया गया। जून से अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में श्रद्धालु लिपुलेख पास और नाथू ला मार्ग से माउंट कैलाश और लेक मानसरोवर के दर्शन के लिए जाएंगे। इस बार यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और मोटरेबल रूट के जरिए आसान बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
देश
भारत : परमाणु ताकत बढ़ाने की कोशिश में पाकिस्तान, चीन के इनकार से खुली पोल
एक कथित लीक डिप्लोमैटिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपनी परमाणु ताकत बढ़ाने के लिए चीन से “सेकेंड स्ट्राइक” क्षमता विकसित करने में मदद मांगी थी। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान समुद्र आधारित परमाणु हमला करने की क्षमता हासिल करना चाहता था, लेकिन चीन ने अंतरराष्ट्रीय दबाव और क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका के चलते यह मांग ठुकरा दी
विदेश
लिपुलेख : विवाद फिर गरमाया, नेपाल में भारत को लेकर बढ़ी नाराजगी
भारत और नेपाल के बीच लिपुलेख सीमा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। नेपाल में बलेन शाह के प्रधानमंत्री बनने के बाद लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को लेकर भारत के खिलाफ नाराजगी बढ़ी है। नेपाल का दावा है कि ये इलाके उसके हैं, जबकि भारत इन्हें अपना हिस्सा मानता है। यह विवाद 1815 की सुगौली संधि और काली नदी के वास्तविक उद्गम स्थल को लेकर जुड़ा हुआ है। लिपुलेख दर्रा कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत-चीन व्यापार और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। नेपाल के विशेषज्ञ पुराने नक्शों और दस्तावेजों के आधार पर अपने दावे को सही बता रहे हैं, जबकि भारत का कहना है कि सीमा विवाद बातचीत से सुलझाए जा सकते हैं।
देश
मीना का तेल खजाना : कूटनीति का नया खेल, भारत-चीन करीब, ट्रंप के बयान से बढ़ी वैश्विक हलचल
अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा के बीच भारत ने MENA क्षेत्र के ऊर्जा संसाधनों पर फोकस बढ़ाया है। इसी दौरान भारत-चीन की अहम मुलाकात और ट्रंप के विवादित बयान ने वैश्विक राजनीति को और गर्मा दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, चीन के मिडिल ईस्ट मामलों के विशेष दूत झाई जुन ने भारत की सचिव (दक्षिण) डॉ. नीना मल्होत्रा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने MENA क्षेत्र की ताजा परिस्थितियों और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। यह संकेत देता है कि वैश्विक तनाव के बीच भारत और चीन व्यावहारिक कूटनीति के जरिए साझा हितों को साधने की कोशिश कर रहे हैं।