"भारतीय सिनेमा" के लिए 41 परिणाम मिले
मनोरंजन
शाइन स्क्रीन्स : नई मेगा फिल्म ‘एसडीटी 19’ का ऐलान, साई दुर्गा तेज निभाएंगे दमदार किरदार
शाइन स्क्रीन्स ने अपनी नई मेगा फिल्म ‘SDT 19’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है, जिसमें साईं दुर्गा मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। पौराणिक और साइंस-फिक्शन के अनोखे मिश्रण पर आधारित इस फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म का निर्देशन सुजीत और संदीप कर रहे हैं, जबकि इसे साहू गारापाटी प्रोड्यूस कर रहे हैं।
मनोरंजन
रामायणम् : मास्टरस्ट्रोक, दिवाली से पहले रिलीज की तैयारी,450 करोड़ OTT डील
‘रामायणम्’: Part 1 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है कि मेकर्स फिल्म को दिवाली 2026 से एक हफ्ते पहले रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। करीब 4000 करोड़ के इस मेगा प्रोजेक्ट की 450 करोड़ रुपये की OTT डील भी चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के नजर आने की चर्चा है।
मनोरंजन
ट्रेलर : सलमान-संजय की जोड़ी ने बढ़ाया 7 Dogs का क्रेज, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
सलमान खान की इंटरनेशनल एक्शन फिल्म 7 Dogs का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त दमदार कैमियो रोल में नजर आएंगे। हॉलीवुड स्टाइल एक्शन और इंटरनेशनल स्टारकास्ट की वजह से फिल्म को लेकर दुनियाभर में उत्साह बढ़ गया है।
मनोरंजन
साइबर-क्राइम थ्रिलर : प्रीतम एंड पेड्रो से ओटीटी पर छाएंगे राजकुमार हिरानी
राजकुमार हिरानी अब अपनी पहली वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। यह साइबर-क्राइम थ्रिलर सीरीज 3 जुलाई को सीरीज के पोस्टर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है, जबकि इसमें अरशद वारसी और विक्रांत मैसी के नजर आने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी भी इस प्रोजेक्ट से एक्टिंग डेब्यू कर सकते हैं।
मनोरंजन
महाकाली : रोहित सराफ की एंट्री, अक्षय खन्ना निभाएंगे शुक्राचार्य का दमदार किरदार
निर्देशक प्रशांत वर्मा अपनी नई पैन इंडिया सुपरहीरो फिल्म ‘महाकाली’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘हनु-मान’ की शानदार सफलता के बाद यह उनके सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की तीसरी फिल्म होगी। फिल्म में अभिनेता Rohit Saraf की एंट्री हो चुकी है, जबकि अक्षय खन्ना असुर गुरु शुक्राचार्य के दमदार किरदार में नजर आएंगे।
मनोरंजन
बॉबी देओल : फिल्म बंदर में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे,डार्क क्राइम-थ्रिलर का ट्रेलर आज रिलीज होगा
बॉलीवुड अभिनेता बोबी देओल अब फिल्म ‘बंदर’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस क्राइम एक्शन-थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
मनोरंजन
पत्रलेखा और मानवी : हीर सारा और पुडुचेरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज, 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
पत्रलेखा और मानवी गागरू अभिनीत फिल्म ‘हीर सारा और पुडुचेरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म दो अलग सोच वाली लड़कियों की कहानी दिखाती है, जो जिंदगी की उलझनों से दूर सोलो ट्रिप पर पुडुचेरी निकलती हैं। ट्रेलर में दोस्ती, आत्म-खोज, भावनात्मक संघर्ष और जिंदगी को नए नजरिए से देखने की खूबसूरत यात्रा दिखाई गई है। यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मनोरंजन
सुपरहीरो : रक्षक अवतार में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ, 29 मई को रिलीज होगी द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो
जैकी श्रॉफ जल्द ही फिल्म “द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन” में सुपरहीरो अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट 29 मई 2026 घोषित की है। पोस्टर में जैकी श्रॉफ एक पौधा हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके पीछे सुपरहीरो की छवि नजर आ रही है। फिल्म का निर्देशन Manish Saini ने किया है। कहानी में बचपन की मासूमियत, कल्पनाओं की दुनिया, एलियंस और पारिवारिक भावनाओं का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म में Prateik Babbar, Bhagyashree और Sharat Saxena जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
मनोरंजन
दृश्यम 3 : रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम 3’ का बड़ा धमाका, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई
मलयालम सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म “दृश्यम 3” रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। मोहनलाल और जीतू जोसेफ की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। फिल्म 21 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में अब तक करीब 5.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म में मीना और एस्थर अनिल समेत कई पुराने कलाकार वापसी कर रहे हैं। फैंस एक बार फिर जॉर्जकुट्टी की सस्पेंस से भरी कहानी देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
मनोरंजन
रणवीर सिंह : सबसे बड़ा प्रोजेक्ट ,भगवान शिव के रोल में दिखेंगे, ‘मेलुहा के मृत्युंजय’ पर बनेगी ट्रिलॉजी
रणवीर जल्द ही भगवान शिव के किरदार में नजर आ सकते हैं। खबर है कि उन्होंने अमिश त्रिपाठी की चर्चित किताब The Immortals of Meluha के फिल्मी राइट्स खरीद लिए हैं। इस कहानी पर 3 पार्ट की भव्य माइथोलॉजिकल फिल्म बनाई जाएगी। फिल्म रणवीर के प्रोडक्शन हाउस ‘मां कसम फिल्म्स’ के बैनर तले बन सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग 2028 से शुरू होने की संभावना है और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी माइथोलॉजिकल फ्रेंचाइजी माना जा रहा है।
मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट : राजा शिवाजी, भूत बंगला और धुरंधर 2 का धमाकेदार प्रदर्शन जारी, कमाई में लगातार उछाल से ट्रेड में हलचल
बॉक्स ऑफिस पर इस समय दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां नई फिल्मों की तुलना में पुरानी फिल्में लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही हैं। राजा शिवाजी ने 9वें दिन 75% की बढ़त दर्ज की, वहीं भूत बंगला की कमाई में 71% का उछाल आया। सबसे बड़ा सरप्राइज धुरंधर 2 ने दिया, जिसने 52वें दिन भी 114.3% की शानदार बढ़ोतरी दिखाई।
ग्लैमर
बढ़ी उम्मीदें : सलमान की नई फिल्म होगी भारी-भरकम बजट वाली सुपरहीरो मूवी
सलमान खान की फिल्म द लास्ट हीरो एक सुपरहीरो प्रोजेक्ट है जिसे Raj-DK डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें सलमान खान एक रिटायर सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे जो फिर से एक बड़े मिशन में शामिल होता है। फिल्म में हाई-लेवल VFX और बड़े एक्शन सीन्स होंगे। इसका बजट लगभग ₹300–500 करोड़ अनुमानित है। स्टारकास्ट फाइनल नहीं है और रिलीज क्रिसमस 2026 के आसपास संभावित मानी जा रही है।