"चोट" के लिए 555 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
तीन घरों के चिराग बुझे : एक भीषण सड़क हादसे ने चंद पलों में तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं
मध्य प्रदेश के धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र में खलघाट-मनावर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दो अज्ञात मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
मनोरंजन
सब कंट्रोल में है... मेयर साहिबा का दावा अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि गड्ढे में जा गिरा शख्स
मुंबई में मॉनसून की पहली बारिश ने बीएमसी के दावों की पोल खोल दी। दादर के गांधी मार्केट में निरीक्षण के दौरान मेयर ऋतु तावड़े कैमरे के सामने हालात नियंत्रण में होने की बात कह रही थीं, तभी उनके पीछे एक राहगीर पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शिक्षा
बच्चों पर संकट : 3 साल में ही जर्जर हुआ 15 करोड़ का स्कूल, खतरे के साए में पढ़ने को मजबूर 800 छात्र
रायपुर के दलदल सिवनी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का करोड़ों रुपये की लागत से बना भवन कुछ ही वर्षों में जर्जर हो गया है। धंसते फर्श दरकती दीवारों और कमजोर नींव के बीच करीब 800 विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं। भवन की स्थिति को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में चिंता बढ़ गई है, वहीं निर्माण गुणवत्ता और जिम्मेदार एजेंसियों पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
रायपुर संभाग
आवास पर बवाल : आमसभा में उपसरपंच से मारपीट
ग्राम पंचायत जौंदी की आमसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को लेकर विवाद हो गया। उपसरपंच पोखन लाल यदु ने सरपंच के पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट, अभद्रता और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए गोबरा नवापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुर्ग
खुलासा : खून के रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट
दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के 19 वर्षीय बेटे नीलकमल साहू को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामान्य मौत लग रही घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर हुआ।
रक्षा
खुली पोल : राफेल पर IAF के खुलासे से पलटी सियासी बाजी, बैकफुट पर कांग्रेस, बीजेपी बोली- माफी मांगें राहुल
भारतीय वायुसेना के एक आधिकारिक मेंटेनेंस दस्तावेज में सभी 36 राफेल लड़ाकू विमानों के संचालन का उल्लेख होने के बाद पाकिस्तान के उन दावों पर सवाल उठ गए हैं, जिनमें संघर्ष के दौरान राफेल विमानों को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई थी। इस मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुराने बयान को लेकर हमला तेज कर दिया है।
सूरजपुर
ब्लाइंड मर्डर केस : 11 दिन बाद सुलझा ब्लाइंड मर्डर केस, बेटे ने की पिता की हत्या
सूरजपुर जिले में दो बोरों में बंधी मिली अज्ञात लाश के मामले का पुलिस ने 11 दिन बाद खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि 19 वर्षीय बेटे ने पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर अपने पिता की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद शव को ठिकाने लगाने में उसके दोस्त और मौसा ने मदद की, जबकि मां ने सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
रायपुर
हत्याकांड : WRS कॉलोनी हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार
रायपुर के WRS कॉलोनी क्रिकेट मैदान में युवक रूपेश सारथी की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने शराब के नशे में विवाद के बाद पत्थर से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया। जांच के दौरान आरोपियों के वाहन चोरी में शामिल होने का भी खुलासा हुआ।
दुर्ग संभाग
हमला : कॉलेज के पास युवक का गला रेतने की कोशिश, हालत गंभीर
भिलाई के सुपेला क्षेत्र में कॉलेज के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गले पर कई वार होने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
रायपुर
बेनकाब हुए हत्यारे : पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मर्डर केस
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की जांच जारी है।
महासमुंद
लोमड़ी का आतंक : दो महिलाओं पर हमला, एक गंभीर हालत में महासमुंद रेफर
ग्राम सोनापुटी में मंगलवार सुबह एक खूंखार लोमड़ी के हमले से गांव में दहशत फैल गई। घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय मनमत ठाकुर नदी में स्नान करने जा रही थीं, तभी लोमड़ी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई।
मुंगेली
रफ्तार का कहर : आबकारी विभाग की गाड़ी से टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल
मुंगेली-लोरमी नहर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में बैगाकापा निवासी अंकित यादव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हैं। आबकारी विभाग के लिए किराये पर चल रही चारपहिया वाहन की बाइक से टक्कर के बाद गाड़ी नहर में पलट गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।