Monday, 09 Nov 2026 भारत
"कानूनी कार्रवाई" के लिए 529 परिणाम मिले
औचक निरीक्षण : जिला अस्पताल कीअव्यवस्थाओं पर कांग्रेस ने उठाएं गंभीर सवाल
सेहत
औचक निरीक्षण : जिला अस्पताल कीअव्यवस्थाओं पर कांग्रेस ने उठाएं गंभीर सवाल
शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला और पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कई गंभीर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। निरीक्षण में पेयजल व्यवस्था, वेस्टर्न टॉयलेट, दवाओं की कमी, सोनोग्राफी सेवा बंद होना और सीटी स्कैन मशीन न होने जैसी समस्याएं सामने आईं। इसके अलावा एम्बुलेंस के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया गया और अस्पताल प्रबंधन पर संसाधनों के गलत उपयोग का सवाल उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द सुधार न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
कीर्तिमान डेस्क 01 May 2026
क्रूरता की हदें पार : तेंदुए को कुल्हाड़ी से मार कर खा गए मांस, खाल बेचने की फिराक में 5 शिकारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
क्रूरता की हदें पार : तेंदुए को कुल्हाड़ी से मार कर खा गए मांस, खाल बेचने की फिराक में 5 शिकारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में वन विभाग ने गीदम रेंज के गुमलनार इलाके में तेंदुए के शिकार और उसकी खाल की तस्करी के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पहले लोहे के फंदे से तेंदुए को पकड़ा, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और मांस खा लिया, जबकि खाल बेचने की कोशिश कर रहे थे।
कीर्तिमान डेस्क 30 Apr 2026
नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, नाबालिग बेटे संग गांजा बेचती महिला गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, नाबालिग बेटे संग गांजा बेचती महिला गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के नेवई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक महिला फूलेश्वरी सोनवानी और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया। दोनों पर गांजा तस्करी का आरोप है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मरोदा इलाके में घेराबंदी कर 1.442 किलोग्राम गांजा और 800 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी महिला को NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि उसके बेटे को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
कीर्तिमान डेस्क 29 Apr 2026
पुलिस की गाड़ी चोरी : गांजा रेड के दौरान पुलिस की गाड़ी लेकर भागा बदमाश, मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया
छत्तीसगढ़
पुलिस की गाड़ी चोरी : गांजा रेड के दौरान पुलिस की गाड़ी लेकर भागा बदमाश, मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया
अंबिकापुर में पुलिस छापेमारी के दौरान एक आरोपी मुकेश नामदेव पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर छत से कूदकर भागा और चाबी लगी सरकारी बोलेरो लेकर फरार हो गया। गाड़ी में छूटे निशांत कुर्रे के मोबाइल की लोकेशन से पुलिस ने वाहन ढूंढ लिया और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। यह घटना पुलिस की सुरक्षा चूक और आरोपी की चालाकी दोनों को उजागर करती है।
कीर्तिमान डेस्क 28 Apr 2026
निगम का सर्जिकल स्ट्राइक : अवैध नल कनेक्शनों पर 30 अप्रैल के बाद देना होगा भारी जुर्माना
छत्तीसगढ़
निगम का सर्जिकल स्ट्राइक : अवैध नल कनेक्शनों पर 30 अप्रैल के बाद देना होगा भारी जुर्माना
नगर निगम ने अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। 30 अप्रैल 2026 तक: ₹5,000 देकर कनेक्शन वैध कराया जा सकता है। 1 मई 2026 से: शुल्क बढ़कर ₹14,200 हो जाएगा और कार्रवाई तेज होगी। अब तक 286 अवैध कनेक्शन मिले, जिनमें से 204 वैध हो चुके हैं और 82 काटे गए हैं। निगम का कहना है कि अवैध कनेक्शन से पानी का दबाव कम होता है और राजस्व का नुकसान होता है, इसलिए नागरिकों से समय रहते कनेक्शन नियमित कराने की अपील की गई है।
कीर्तिमान डेस्क 28 Apr 2026
भीषण हादसा : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार
छत्तीसगढ़
भीषण हादसा : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार
नेशनल हाईवे-53 पर ग्राम उमरिया के पास एक तेज रफ्तार रेत से लदे हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान डेस्क 27 Apr 2026
पूर्व राज्य मंत्री के बेटे ने की खुदकुशी, पत्नी के ठेकेदार संग भागने और करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप
छत्तीसगढ़
पूर्व राज्य मंत्री के बेटे ने की खुदकुशी, पत्नी के ठेकेदार संग भागने और करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप
रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र (मोवा) में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री धनी राम साहू के 45 वर्षीय बेटे जय साहू ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची, तो जय का शव घर के हॉल में मिला। परिजनों ने जय की पत्नी, किरण साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनके कारण जय गहरे तनाव में थे।
कीर्तिमान डेस्क 27 Apr 2026
शादी के कार्ड बांट रहे कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी गिरफ्तार, प्रेमिका ने लगाया 10 साल तक शोषण का आरोप
छत्तीसगढ़
शादी के कार्ड बांट रहे कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी गिरफ्तार, प्रेमिका ने लगाया 10 साल तक शोषण का आरोप
कवर्धा (छत्तीसगढ़) में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया। पीड़िता का आरोप है कि दोनों 10 साल से रिश्ते में थे और शादी के वादे पर शारीरिक संबंध बनाए गए, लेकिन बाद में आरोपी ने कहीं और शादी तय कर ली। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हुआ और गिरफ्तारी की गई। आरोपी की 7 मई को शादी होने वाली थी।
कीर्तिमान डेस्क 27 Apr 2026
ग्राम बड़ेडाभा का मामला : मीटिंग और महासभा के नाम पर लगातार पैसे मांगने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
छत्तीसगढ़
ग्राम बड़ेडाभा का मामला : मीटिंग और महासभा के नाम पर लगातार पैसे मांगने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
ग्राम बड़ेडाभा (बसना) में समाज में मिलाने के नाम पर लगातार पैसे मांगने और बहिष्कार करने का गंभीर आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता Manoj Patel ने आरोप लगाया कि समाज के कुछ पदाधिकारी लगातार मीटिंग और महासभा के नाम पर उनसे 6500 रुपये, 6000 रुपये और बाद में 9500 रुपये तक की मांग करते रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समाज में शामिल नहीं किया गया।
कीर्तिमान ब्यूरो 25 Apr 2026
मिडनाइट कॉम्बिंग : 55 से अधिक अपराधियों पर कार्रवाई, ड्रोन निगरानी से सख्त पुलिस अभियान
छत्तीसगढ़
मिडनाइट कॉम्बिंग : 55 से अधिक अपराधियों पर कार्रवाई, ड्रोन निगरानी से सख्त पुलिस अभियान
रायपुर में पुलिस ने मिडनाइट कॉम्बिंग अभियान चलाकर 150 जवानों की टीम के साथ संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन किया। ड्रोन निगरानी, नाकाबंदी और घर-घर तलाशी के दौरान 55 से अधिक अपराधियों पर कार्रवाई हुई, वारंट तामील किए गए और नशे व अवैध हथियार के मामलों में केस दर्ज हुए, जिससे अपराधियों में भय और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा।
कीर्तिमान डेस्क 23 Apr 2026
आस्था की आड़ में घिनौना खेल, जांजगीर-चांपा में ढोंगी बाबा गिरफ्तार, हिमाचल से दबोचा गया आरोपी
छत्तीसगढ़
आस्था की आड़ में घिनौना खेल, जांजगीर-चांपा में ढोंगी बाबा गिरफ्तार, हिमाचल से दबोचा गया आरोपी
चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी पदयात्रा करते हुए पामगढ़ पहुँचा। उसने खुद को चमत्कारी बताकर शारीरिक दर्द से परेशान पीड़िता को इलाज का झांसा दिया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। 26 मार्च को बाबा ने पीड़िता को प्रसाद खिलाकर सम्मोहित किया और उसे अपने साथ मध्य प्रदेश के मैहर ले गया। वहां एक होटल में उसने महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं।
कीर्तिमान डेस्क 23 Apr 2026
बस यात्री से 18.590 किलो चांदी जब्त, कीमत करीब ₹46.68 लाख; बिना दस्तावेज परिवहन का मामला
छत्तीसगढ़
बस यात्री से 18.590 किलो चांदी जब्त, कीमत करीब ₹46.68 लाख; बिना दस्तावेज परिवहन का मामला
महासमुंद जिले में सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल नाके पर वाहन चेकिंग के दौरान ओडिशा से आ रही एक बस से एक यात्री के पास से 18.590 किलो चांदी (600 पायल) बरामद की, जिसकी कीमत लगभग ₹46.68 लाख आंकी गई है। यात्री की पहचान कटक (ओडिशा) निवासी राज किशोर शर्मा उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह चांदी से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने धारा 94 व 106 बीएनएसएस के तहत चांदी जब्त कर ली। मामले की जांच जारी है और इसकी जानकारी आयकर विभाग व DRI को भी भेजी गई है।
कीर्तिमान डेस्क 21 Apr 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें