Thursday, 29 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kawardha News: गायों की मौत से हड़कंप, पशु चिकित्सा विभाग पर उठे सवाल Bhopal News: करवाचौथ पर पति से विवाद के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट बरामद CM Vishnu Deo Sai: आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद Dewas liquor case: कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल गिरफ्तार, ₹6 हजार के मुनाफे के लिए सप्लाई किया था केमिकल MP IPS Transfer: 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक Crime News: ब्याज के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने वाली मां-बेटी गिरफ्तार, लाखों कैश और कोरे स्टाम्प जब्त Kawardha News: गायों की मौत से हड़कंप, पशु चिकित्सा विभाग पर उठे सवाल Bhopal News: करवाचौथ पर पति से विवाद के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट बरामद CM Vishnu Deo Sai: आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद Dewas liquor case: कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल गिरफ्तार, ₹6 हजार के मुनाफे के लिए सप्लाई किया था केमिकल MP IPS Transfer: 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक Crime News: ब्याज के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने वाली मां-बेटी गिरफ्तार, लाखों कैश और कोरे स्टाम्प जब्त
W 𝕏 f
होम › सेहत › औचक निरीक्षण : जिला अस्पताल कीअव्यवस्थाओं पर कांग…
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
सेहत

औचक निरीक्षण : जिला अस्पताल कीअव्यवस्थाओं पर कांग्रेस ने उठाएं गंभीर सवाल

शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला और पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कई गंभीर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। निरीक्षण में पेयजल व्यवस्था, वेस्टर्न टॉयलेट, दवाओं की कमी, सोनोग्राफी सेवा बंद होना और सीटी स्कैन मशीन न होने जैसी समस्याएं सामने आईं। इसके अलावा एम्बुलेंस के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया गया और अस्पताल प्रबंधन पर संसाधनों के गलत उपयोग का सवाल उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द सुधार न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 May 2026, 12:29 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 12:54 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला तथा शहर कांग्रेस के पदाधिकारीगण शहर उपाध्यक्ष तुलसी साहू, महामंत्री निर्मल जैन, महामंत्री तबरेज खान, सचिव अनीश राजवानी, सचिव गोपी तारक, सचिव बसंत चंद्राकर ने आज स्थानीय जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पसरी अव्यवस्थाओं और मरीजों की बदहाली को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। चावला ने सीधे तौर पर अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन पर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। 
निरीक्षण के दौरान चावला ने पाया कि अस्पताल में लगे वाटर कूलर शो-पीस बने हुए हैं। भीषण गर्मी के इस मौसम में मरीजों और उनके परिजनों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने इसे 'अमानवीय' करार देते हुए कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था न होना प्रबंधन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। 
अस्पताल के वार्डों का जायजा लेते समय यह बात सामने आई कि वहां वेस्टर्न टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और फ्रैक्चर या गंभीर ऑपरेशन वाले मरीजों को भारी शारीरिक कष्ट और अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। 

सोनोग्राफी सेवा बंद और विशेषज्ञों की कमी

निरीक्षण में पता चला की जिला अस्पताल में विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने के कारण विगत 4 माह से सोनोग्राफी मशीनें धूल फांक रही हैं। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और गरीबी मरीजों को मजबूरन निजी सेंटरों में 800 से 1500 रुपये तक खर्च कर जांच करानी पड़ रही है। नियमानुसार, यदि सरकारी अस्पताल में सुविधा नहीं है, तो प्रशासन को निजी केंद्रों के साथ अनुबंध कर मरीजों को मुफ्त सेवा प्रदान करनी चाहिए, जो फिलहाल यहां प्रभावी नहीं दिख रही है। 
साथ ही अस्पताल में आवश्यक दवाओं का स्टॉक न होने के कारण मरीजों को अक्सर बाहर से दवाएं खरीदनी पडती हैं। महासमुंद मेडिकल कॉलेज की स्थापना के 4 वर्ष बाद भी सीटी स्कैन मशीन का न होना एक बड़ी ढांचागत असफलता है। सीटी स्कैन न होने की वजह से गंभीर रूप से घायल या न्यूरो संबंधी मरीजों को तत्काल रायपुर रेफर कर दिया जाता है, जिससे रास्ते में ही जान जाने का जोखिम रहता है।

एम्बुलेंस के दुरुपयोग का आरोप

निरीक्षण के दौरान सबसे चौंकाने वाला खुलासा 4 वर्ष पूर्व तत्कालीन नगर पालिका एल्डरमैन गुरमीत चावला तथा अन्य एल्डरमैनो द्वारा अपनी नीधि से क्रय कर जिला अस्पताल को दी गयी एम्बुलेंस के दुरुपयोग को लेकर हुआ। श्री चावला ने कड़ा ऐतराज जताया कि जो एम्बुलेंस 'एल्डरमैन निधि' से मरीजों की जान बचाने और आपातकालीन सेवाओं के लिए दी गई थी, उसका उपयोग अस्पताल प्रबंधन द्वारा सामान्य सामान ढोने (Logistics/Transport) के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास के साथ धोखाधड़ी और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग बताया। 

सिविल सर्जन से मुलाकात और सुधार की मांग

इस संबंध में गुरमीत चावला ने तत्काल सिविल सर्जन से मुलाकात कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चावला ने मांग की है कि वाटर कूलरों को 24 घंटे के भीतर ठीक कराया जाए। मरीजों की सुविधा के लिए तत्काल वेस्टर्न टॉयलेट का निर्माण/व्यवस्था की जाए। दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, सोनोग्राफी जल्द से जल्द शुरू की जाए। 
सीटी स्कैन की मशीन अविलंब खरीदी जाए। एम्बुलेंस का दुरुपयोग तत्काल बन्द हो और यदी भविष्य पुनः शिकायत आई तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन अव्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ, तो वह जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

3 वर्षीय बालक की मृत्यु पर गंभीर सवाल

महासमुंद जिला अस्पताल में 3 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान हुई मृत्यु के मामले को लेकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन की कथित लापरवाही के कारण मासूम की जान गई है। 
शहर अध्यक्ष चावला ने उच्चाधिकारियों से इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और बारीकी से जांच करने की मांग की है आखिर मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई? यदि बच्चे की स्थिति नाजुक थी, तो समय रहते उसे रायपुर रिफर क्यों नहीं किया गया? चावला ने चेतावनी दी है कि यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है, तो उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें