Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ ग्राम बड़ेडाभा का मामला : मीटिंग और महासभा के नाम …
AI Photo
AI Photo
छत्तीसगढ़ Featured

ग्राम बड़ेडाभा का मामला : मीटिंग और महासभा के नाम पर लगातार पैसे मांगने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत

ग्राम बड़ेडाभा (बसना) में समाज में मिलाने के नाम पर लगातार पैसे मांगने और बहिष्कार करने का गंभीर आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता Manoj Patel ने आरोप लगाया कि समाज के कुछ पदाधिकारी लगातार मीटिंग और महासभा के नाम पर उनसे 6500 रुपये, 6000 रुपये और बाद में 9500 रुपये तक की मांग करते रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समाज में शामिल नहीं किया गया।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 25 Apr 2026, 08:18 PM · अपडेट: 06 May 2026, 05:34 PM
बसना
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेडाभा में समाज में पुनः शामिल कराने के नाम पर कथित रूप से पैसे की मांग और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक से समाज में मिलाने के लिए बार-बार मीटिंग और महासभा के नाम पर रकम वसूली गई, लेकिन इसके बावजूद उसे और उसके परिवार को समाज में शामिल नहीं किया गया। पीड़ित मनोज पटेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार का मरार समाज के कुछ पदाधिकारियों से सामाजिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के समाधान के लिए उन्होंने मध्यस्थता की मांग की थी।

मीटिंग के नाम पर पहले 6500 रुपये की मांग

जानकारी के अनुसार, समाज के जयदेव पटेल, सुन्दरलाल पटेल, सिया पटेल और उद्धव पटेल ने मध्यस्थता के लिए 6500 रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने यह राशि 27 फरवरी 2024 को सुन्दरलाल पटेल को दी, लेकिन आरोप है कि उस बैठक में कोई समाधान नहीं निकाला गया। इसके बाद भी समाज में शामिल करने के लिए बार-बार दबाव बनाया जाता रहा।

फिर 6000 और बाद में 9500 रुपये की मांग का आरोप

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने दोबारा समाज में मिलाने के लिए 6000 रुपये और मांगे, जिसे पीड़ित ने किसी तरह जुटाकर दे दिया। इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को सामाजिक बैठक आयोजित की गई, लेकिन वहां भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसके उलट, पीड़ित पर 2100 रुपये का दंड भी लगा दिया गया। इसके बाद कथित रूप से महासभा के नाम पर 9500 रुपये और देने की मांग की गई।

डर और दबाव में लगातार परेशान करने का आरोप

मनोज पटेल ने आरोप लगाया कि लगातार पैसे की मांग और समाज से बहिष्कृत रखने की धमकी के कारण उनका पूरा परिवार मानसिक और सामाजिक रूप से परेशान है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया गया है, जिससे व्यक्तिगत जीवन भी प्रभावित हो रहा है और विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी रुक गए हैं।

महासभा सचिव ने दी कानूनी कार्रवाई की सलाह

इस मामले में जब पीड़ित ने सामाजिक महासभा के सचिव दिनबंधु नायक से संपर्क किया तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि मीटिंग के नाम पर पैसे लेना गलत है और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित की शिकायत पर बसना पुलिस ने चारों आरोपियों जयदेव पटेल, सुन्दरलाल पटेल, सिया पटेल और उद्धव पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 308(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें