Friday, 06 Nov 2026 भारत
"सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल" के लिए 74 परिणाम मिले
सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत
धमतरी
सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत
धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। गट्टासिल्ली मोड़ के पास खड़े तूफान वाहन से हुई जोरदार टक्कर में चालक फलेंद्र साहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कीर्तिमान डेस्क 26 May 2026
चोरी : घर लौटे परिवार के उड़ गए होश, टूटा मिला ताला और बिखरा पड़ा सामान
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
चोरी : घर लौटे परिवार के उड़ गए होश, टूटा मिला ताला और बिखरा पड़ा सामान
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के चलचली गांव में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 1.60 लाख रुपये नकद और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मकान मालिक ओमप्रकाश चौधरी परिवार सहित इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (DKS Hospital) गए हुए थे। घर लौटने पर टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर घटना का पता चला। सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
कीर्तिमान डेस्क 24 May 2026
चोरी का खुलासा : महासमुंद पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी का कॉपर वायर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद
चोरी का खुलासा : महासमुंद पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी का कॉपर वायर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद जिले के तेन्दूकोना थाना क्षेत्र स्थित विपुल विद्युत प्राइवेट लिमिटेड के सोलर प्लांट में हुई कॉपर वायर चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्लांट की फेंसिंग काटकर करीब 16 किलो कॉपर वायर चोरी किया था। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी टिकेश्वर भास्कर और चोरी का सामान खरीदने वाले व्यवसायी दिनेश कंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गया पूरा माल बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
कीर्तिमान डेस्क 18 May 2026
दिनदहाड़े वारदात : बेटे के सामने पिता पर चाकू से हमला, मोबाइल-नकदी लूटी, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
दिनदहाड़े वारदात : बेटे के सामने पिता पर चाकू से हमला, मोबाइल-नकदी लूटी, 3 आरोपी गिरफ्तार
आरंग थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बेटे के सामने युवक पर चाकू से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना सोनपैरी भांठा के नहर पार मोखला मार्ग पर हुई थी, जहां बदमाशों ने युवक को रोककर हमला किया और लूटपाट कर फरार हो गए। पुलिस ने दो युवकों और एक नाबालिग को पकड़कर उनके पास से चाकू, बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद की है।
कीर्तिमान ब्यूरो 18 May 2026
लापरवाही : ऑपरेशन के बाद खुला बड़ा राज! महिला के पैर में अधूरा छोड़ दिया इंप्लांट
कोरबा
लापरवाही : ऑपरेशन के बाद खुला बड़ा राज! महिला के पैर में अधूरा छोड़ दिया इंप्लांट
Korba के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल महिला भूरी मरकाम के पैर का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने रॉड तो डाल दी, लेकिन जरूरी स्क्रू लगाना भूल गए। ऑपरेशन के दो दिन बाद हुए एक्सरे में यह चूक सामने आई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि स्क्रू एक्सरे में स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए दोबारा जांच कराई जाएगी। यदि स्क्रू नहीं लगा होना साबित होता है, तो महिला का फिर से ऑपरेशन किया जाएगा। घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
कीर्तिमान डेस्क 13 May 2026
हॉस्टल में चोरी : 15 से ज्यादा लैपटॉप लेकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध
रायपुर
हॉस्टल में चोरी : 15 से ज्यादा लैपटॉप लेकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध
नया रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के हॉस्टल से 15 से अधिक लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। परीक्षा के दौरान अधिकांश छात्र कमरों से बाहर थे, इसी दौरान चोरों ने सुनसान हॉस्टल को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक आरोपी खुद को कर्मचारी या कामगार बताकर संस्थान परिसर में दाखिल हुए और सुरक्षा कर्मियों को झांसा देकर हॉस्टल तक पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने छात्रों के कमरों से महंगे लैपटॉप चोरी कर लिए। घटना के बाद छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
कीर्तिमान डेस्क 12 May 2026
दर्दनाक हादसा : पचधारी डेम में डूबने से युवक की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
रायगढ़
दर्दनाक हादसा : पचधारी डेम में डूबने से युवक की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
छत्तीसगढ़ के पचधारी डेम में रविवार को 25 वर्षीय अजय सिदार की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था, तभी गहरे पानी में जाने से यह हादसा हुआ। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर पुलिस ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच जारी है। हादसे के बाद मृतक की मां का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिससे माहौल बेहद भावुक हो गया।
कीर्तिमान डेस्क 11 May 2026
दुर्ग सांई मंदिर लूटकांड : 67 दिन बाद भी आरोपी फरार, पुलिस की जांच पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़
दुर्ग सांई मंदिर लूटकांड : 67 दिन बाद भी आरोपी फरार, पुलिस की जांच पर उठे सवाल
दुर्ग के सेक्टर-6 स्थित सांई मंदिर में 25-26 फरवरी 2026 की रात नकाबपोश बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली थी। घटना को 67 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। सीसीटीवी, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की मदद के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। जांच जारी रहने के बावजूद मामले का खुलासा न होने से सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
कीर्तिमान डेस्क 06 May 2026
बिलासपुर अपार्टमेंट फायर : फ्लैट में देर रात भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, लोगों में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़
बिलासपुर अपार्टमेंट फायर : फ्लैट में देर रात भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, लोगों में मचा हड़कंप
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित मंगला भाटिया रेसीडेंसी अपार्टमेंट के चौथे माले के एक फ्लैट में देर रात करीब 1.30 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के समय फ्लैट मालिक यश रेलवानी अपनी मां और बहन को लेकर अस्पताल गए हुए थे, जिससे घर खाली था। पड़ोसी की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
कीर्तिमान ब्यूरो 06 May 2026
कवर्धा में दुर्घटना :  हाईवे में  ट्रेलर ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत, ट्रक के परखच्चे उड़े
कबीरधाम
कवर्धा में दुर्घटना :  हाईवे में  ट्रेलर ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत, ट्रक के परखच्चे उड़े
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में NH-30 (चिल्फी घाटी, बोड़ला के पास) पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन हटाकर मार्ग बहाल किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने इस इलाके को “ब्लैक स्पॉट” बताते हुए सड़क सुरक्षा उपायों की कमी और प्रशासन की लापरवाही पर चिंता जताई है।
कीर्तिमान डेस्क 29 Apr 2026
बैंक डकैती: दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने करोड़ों की लूट, 24 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार
देश
बैंक डकैती: दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने करोड़ों की लूट, 24 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित Bank of Maharashtra में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बनाया और लॉकर से सोने-चांदी के गहने व नकदी लूट ली। आरोपी मारपीट के बाद करोड़ों की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 18 Apr 2026
कोरबा: एनएच-130 पर दो सड़क हादसों में 5 घायल, तेज रफ्तार और लापरवाही बनी वजह
छत्तीसगढ़
कोरबा: एनएच-130 पर दो सड़क हादसों में 5 घायल, तेज रफ्तार और लापरवाही बनी वजह
कोरबा (एनएच-130/पाली थाना क्षेत्र) में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। पहले हादसे में तेज रफ्तार और कथित नशे में दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें 4 लोग घायल हुए और 2 की हालत गंभीर है। दूसरी घटना में खड़ी ट्रेलर से दूसरी ट्रेलर की टक्कर हो गई, जिससे एक चालक घायल हुआ और कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। दोनों मामलों में तेज रफ्तार, लापरवाही और सुरक्षा संकेतों की कमी को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
कीर्तिमान डेस्क 16 Apr 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें