"पुलिस कार्रवाई" के लिए 111 परिणाम मिले
महासमुंद
गांव में आक्रोश: मुनगासेर में राधाकृष्ण की प्रतिमा से तोड़फोड़, कपड़ों में लगाई आग
मुनगासेर गांव में राधाकृष्ण की प्रतिमा से तोड़-फोड़ और चुनरी जलाने की घटना सामने आई, साथ ही पेट्रोल पंप पर खड़ी कार के कांच भी तोड़े गए। सीसीटीवी के आधार पर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की पहचान हुई है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है, जबकि पुलिस में शिकायत दर्ज कर समझौते और इलाज की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़
धरमपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच जारी
ग्राम धरमपुर में 26 वर्षीय नवविवाहिता रजनी साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम में वह लगभग तीन महीने की गर्भवती पाई गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया। पति ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि मृतका के मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
छत्तीसगढ़
नंबर बताया, फिर भी कार्रवाई नहीं : 3 महीने से आरोपी फरार, घायल महिला भटक रही न्याय के लिए
महासमुंद के तुमगांव में 23 जनवरी 2026 को चित्ररेखा सेन को तेज रफ्तार बाइक (CG 04 J 4338) ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को वाहन नंबर सहित पूरी जानकारी दी, लेकिन 3 महीने बाद भी न आरोपी पकड़ा गया और न ही वाहन जब्त हुआ। परेशान होकर महिला अब कलेक्टर से न्याय की गुहार लगा रही है।
छत्तीसगढ़
हिंसक झड़प : तेलीबांधा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान कुछ युवकों ने मिलकर अरशद नाम के युवक पर तलवार, चाकू और लोहे के कड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया था, जिसे पुलिस ने नियंत्रण में कर लिया है।
छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, पहचान के बाद भी वाहन जब्त नहीं, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता
महासमुंद जिले के तुमगांव में एक महिला को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। वाहन की पहचान होने के बावजूद अब तक कोई ठोस पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे पीड़िता न्याय के लिए संघर्ष कर रही है। महासमुंद ग्राम कौआझर निवासी, चित्ररेखा सेन, 23 जनवरी 2026 को अपने भतीजे के साथ तुमगांव आई थीं, जहां एक लापरवाही से चल रही मोटरसायकल (क्र. CG-04-J-4338) ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद इलाज कराया गया, लेकिन वाहन की जप्ती के लिए थाना तुमगांव ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब, चित्ररेखा ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है और दुर्घटना में शामिल वाहन की जप्ती की मांग की है ताकि आगे की कानूनी कार्यवाही की जा सके।
छत्तीसगढ़
भड़की हिंसा : जंगल बचाने पहुँचे कर्मचारी पर हमला, विस्थापन की आग में भड़का घरघोड़ा
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा रेंज में वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर तनाव हिंसक हो गया। चिमटापानी क्षेत्र में गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को पोकलेन मशीन से जंगल की जमीन समतल करते हुए रोका, जिस पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने हथियारों और डंडों से वनकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की और उन्हें मौके से भगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि NTPC Limited द्वारा जमीन अधिग्रहण के बाद वे बेघर हो गए हैं, इसलिए मजबूरी में जंगल की जमीन पर बसने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला वन संरक्षण और विस्थापन के बीच बढ़ते टकराव को उजागर करता है।
छत्तीसगढ़
नौकरी का झांसा देकर युवती को यूपी ले जाकर महीनों बंधक बनाकर कराया गया काम, दो गिरफ्तार
महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने 20 वर्षीय युवती को नौकरी और अच्छे वेतन का झांसा देकर उत्तर प्रदेश ले जाकर ईंट भट्ठे में कई महीनों तक बंधक बनाकर जबरन काम कराया और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना दी। पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर घर लौटी और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
छत्तीसगढ़
भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर
महासमुंद जिले में रायपुर रोड पर तेज रफ्तार रेत से भरे हाइवा ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति का एक पैर अलग हो गया और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है, जबकि स्थानीय लोग सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर नाराज़ हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़
हत्याकांड: पिता की हत्या के आरोप में पत्नी-बेटियां गिरफ्तार, मामला मोबाईल विवाद का
रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में एक व्यक्ति की मौत को पहले बाथरूम में गिरकर हुई दुर्घटना माना गया था, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों से हत्या की पुष्टि होने के बाद मामला पलट गया। पुलिस जांच में आरोप है कि घरेलू विवाद (मोबाइल इस्तेमाल को लेकर बहस) के बाद मृतक की पत्नी और दो बेटियों ने मिलकर उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को शुरुआत में हादसा बताकर छिपाने की कोशिश की गई थी। जांच के बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया और अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े पहलू की भी जांच की बात सामने आई है।
छत्तीसगढ़
NH-30 हादसा: दो कारों की टक्कर में 6 की मौत, कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम के परिवार के 4 सदस्य शामिल
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में NH-30 पर नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जशपुर
सनसनी: तालाब में दो बच्चों की लाश मिलने से
जशपुर जिले के बिसबहरी गांव में शनिवार से लापता दो मासूम बच्चों, गोल्डी टोप्पो (7) और अनीस टोप्पो (8), का शव रविवार को गांव के तालाब में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बच्चे तालाब में नहाने गए थे, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पूरे गांव में शोक की लहर है !
महासमुंद
बसना में चाकू लेकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
04 मार्च को बसना के गढ़पटनी रोड, सीटी मैदान के पास नरेश ओगरे (36) लोगों को धारदार चाकू से डराने-धमकाने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर उसे घेराबंदी करके गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बड़ा लोहे का चाकू बरामद हुआ। उसके खिलाफ धारा 25, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई।