📅 Wednesday, 15 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ NH-30 हादसा: दो कारों की टक्कर में 6 की मौत, कॉन्…
हादसे के बाद पूरी तरह दे डेमेज  हुई कार
हादसे के बाद पूरी तरह दे डेमेज हुई कार
छत्तीसगढ़

NH-30 हादसा: दो कारों की टक्कर में 6 की मौत, कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम के परिवार के 4 सदस्य शामिल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में NH-30 पर नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Apr 2026, 12:24 PM
📍 कांकेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भीषण सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम के परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा नेशनल हाईवे-30 पर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने टक्कर से हुआ।

जानकारी के मुताबिक, उड़कुडा निवासी नेताम परिवार गुरुवार रात करीब 11 बजे चीवरांज में शादी से लौट रहा था। नाथिया नवागांव के पास उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इनकी हुई मौत 

मृतकों में मुनेंद्र नेताम की पत्नी कुंती नेताम, दामाद शगुनदास नेताम, बहन मकतुला नेताम और 7 साल का भांजा वंश नेताम के साथ दो रिश्तेदार भी शामिल हैं। हादसे में दोनों वाहनों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रायपुर रेफर किया गया है। टक्कर में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

दूसरी कार में सवार दो युवक घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी कार तेज रफ्तार में थी और ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से टकरा गई।

घायलों का रायपुर में इलाज

इधर घटना की जानकारी मिलते ही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। एसपी निखिल राखेचा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। दोनों वाहनों के 3 घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

NH-30 6 की मौत, 3 घायल

एसपी ने बताया कि नेशनल हाईवे 30 पर दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया, पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

पुलिस कार्रवाई:

  • पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य किया।
  • शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
  • मामले की जांच जारी है।

— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें