"चिकित्सा विभाग" के लिए 8 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Raigarh Jatan Kendra: विशेष बच्चों के लिए वरदान बना जतन केंद्र, नि:शुल्क विशेषज्ञ सेवाओं से मिल रहा संबल
Raigarh Jatan Kendra: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सहारा बनकर काम कर रहा है। यहां विकासात्मक देरी, ऑटिज्म, टंग-टाई और अन्य समस्याओं से प्रभावित बच्चों को शिशु रोग विशेषज्ञों व अन्य विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क जांच, उपचार और परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
केंद्र सरकार
Mahasamund Dairy Scheme: मजदूरी छोड़ डेयरी बनी सहारा, महासमुंद की आदिवासी महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी
Mahasamund Dairy Scheme: जोरातराई गांव में पशु चिकित्सा विभाग की डेयरी योजना से 17 आदिवासी महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। दो गायों से शुरू हुआ सफर अब प्रतिदिन 180 लीटर दूध उत्पादन तक पहुंच गया है। दुग्ध समिति के माध्यम से महिलाओं को नियमित आय मिल रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।
बस्तर संभाग
Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया
Accident: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में बीती रात और आज सुबह हुए दो अलग-अलग हादसों में 14 मवेशियों की मौt हो गई। पहली घटना भानुप्रतापपुर से लगे भैंसाकन्हार के पास हुई, जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय 10 मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
राज्य सरकार
बाढ़ से निपटने मुंगेली प्रशासन की तैयारी पूरी, मॉक ड्रिल में परखी गई व्यवस्था
मुंगेली जिले के ग्राम रामगढ़ स्थित अमृत सरोवर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। अभ्यास में नाव पलटने की स्थिति में फंसे लोगों का रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, राहत शिविर तक पहुंचाने और विभागों के बीच समन्वय की तैयारियों को परखा गया। स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, परिवहन, जल संसाधन, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों ने अपनी जिम्मेदारियों का अभ्यास किया।
राज्य सरकार
अंबेडकर अस्पताल में इमरजेंसी व्यवस्था में बदलाव, गंभीर मरीजों को अब मिलेगी सीधी सुविधा
रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के आपात चिकित्सा विभाग में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रवेश और पंजीयन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था का उद्देश्य गंभीर मरीजों को बिना परेशानी के जल्द से जल्द आपात चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
राज्य सरकार
पशुपालन की मिसाल : बस्तर की ग्रेसी ने शुरू किया आधुनिक सूकरपालन, 400 से ज्यादा सूकरों का तैयार किया फार्म
बस्तर जिले की बीएससी एग्रीकल्चर स्नातक ग्रेसी दुग्गा ने नौकरी के बजाय आधुनिक सूकरपालन को अपना कर करोड़ों की परियोजना खड़ी कर दी। पशु चिकित्सा विभाग और नेशनल लाइवस्टॉक मिशन योजना के सहयोग से उन्होंने 1.12 करोड़ रुपये की लागत से फार्म स्थापित किया, जहां अब 400 से अधिक सूकर मौजूद हैं। पहली व्यावसायिक बिक्री में ही उन्होंने 65 पिगलेट्स बेचकर करीब 3.90 लाख रुपये की कमाई की।
धमतरी
खुलासा : 86 किलो मांस बरामद, पुलिस-पशु विभाग ने मामले की ली गंभीरता
धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के साल्हेवार पारा वार्ड के गाड़ापारा इलाके में संदिग्ध गौवंश कटाई की सूचना मिलने से गुरुवार को हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे गौसेवकों ने मौके पर बड़ी मात्रा में मांस और पशु अवशेष मिलने का दावा किया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
छत्तीसगढ़
गर्मी व लू से बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी, पशुपालकों को विशेष सावधानी बरतने की अपील
महासमुंद में तापमान 42–43°C तक पहुंचने और लू चलने के कारण पशु चिकित्सा विभाग ने पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें पशुओं को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक छायादार व ठंडी जगह रखने, स्वच्छ ठंडा पानी व हल्का आहार देने, नियमित सफाई रखने और दिन में कम से कम एक बार नहलाने की सलाह दी गई है। लू के लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करने को कहा गया है। साथ ही दोपहर 12 से 3 बजे तक पशु-चलित वाहनों के उपयोग पर सावधानी बरतने की अपील की गई है।