"पुलिस लाइन" के लिए 25 परिणाम मिले
सुकमा
Chhattisgarh News: सुकमा में पहली बार गरबा-डांडिया, महिला कमांडो ने बिखेरा जलवा
Chhattisgarh News: सुकमा पुलिस लाइन में पहली बार आयोजित गरबा-डांडिया कार्यक्रम में महिला कमांडो, दुर्गा फाइटर, पुलिस परिवारों और शहीद परिवारों की महिलाओं व बच्चों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
रायगढ़
Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड
Police Action: रायगढ़ जिले में ढाबा संचालक से कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने प्रारंभिक जांच के आधार पर धरमजयगढ़ थाने के प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी को निलंबित कर दिया, जबकि आरक्षक विजय राठिया को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। मामले की विस्तृत जांच SDOP धरमजयगढ़ को सौंपी गई है।
बिलासपुर
Police Transfer Order: विभाग में बड़ा फेरबदल, 16 कर्मचारियों का तबादला, SSP ने तत्काल पदभार संभालने के दिए निर्देश
Police Transfer Order: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने के लिए SSP रजनेश सिंह ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। आदेश जारी कर ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों समेत कुल 16 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य सरकार
GPM illegal mining: CM हेल्पलाइन की शिकायत बनी कार्रवाई का आधार, GPM में जब्त हुए 5 वाहन
GPM illegal mining: जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर और 1 हाईवा वाहन जब्त किया है। सीएम हेल्पलाइन में मिली शिकायतों पर जांच के बाद सिवनी, मजगवां, पड़वनिया और पकरिया क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। विभाग ने वाहन मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने अवैध खनन पर सख्ती जारी रखने की बात कही है।
बिलासपुर
83 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसएसपी बोले- बेहतर काम से बढ़ती है वर्दी की शान
पुलिस लाइन के चेतना हाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 83 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर उनके कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग की सराहना की। समारोह में पुलिस परिवारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
अंबिकापुर (सरगुजा)
साइबर फ्रॉड केस में बड़ा मोड़: IPS पर एक करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, IG बोले- अब तक कोई ठोस सबूत नहीं
साइबर फ्रॉड केस में प्रशिक्षु IPS राहुल बंसल पर एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। सरगुजा रेंज IG दीपक झा के मुताबिक अब तक जांच में IPS के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। मामले में ASI और आरक्षक को पुलिस लाइन अटैच कर जांच जारी है।
मुंगेली
पर्यावरण संरक्षण का संदेश, लगाए गए फलदार और छायादार पौधे
मित्रता दिवस पर मुंगेली में ‘स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी’ ने अनोखी पहल करते हुए प्रकृति से दोस्ती का संदेश दिया। संस्था ने ‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’ अभियान के तहत 40 पौधों का रोपण किया और उन्हें फ्रेंडशिप बेल्ट बांधकर संरक्षण का संकल्प लिया। नीम, कदम, जामुन, कटहल और गुलमोहर जैसे पौधों को लगाकर पर्यावरण बचाने और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
रायपुर
रायपुर पुलिस कॉलोनी में डीसीपी के गनमैन आरक्षक की जहर सेवन से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रायपुर के अमलीडीह स्थित पुलिस कॉलोनी में डीसीपी के गनमैन और पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक कुलदीप मिश्रा की जहर सेवन के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ परिजनों व सहकर्मियों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच जारी है।
बिलासपुर
सनसनी : बलौदाबाजार के ट्रैफिक एसआई की पत्नी का शव शिवनाथ नदी में मिला, तीन दिन से थीं लापता
बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ एसआई की पत्नी प्रीति जॉन का शव बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी से बरामद हुआ है। वह पिछले तीन दिनों से लापता थीं और उनकी स्कूटी पहले लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल फोन मिलने का इंतजार है।
कोरिया
कोरिया में छात्रा आत्महत्या मामला : 50 हजार की मांग और अपमान के आरोप, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आदिवासी छात्रा रितु सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद वैद को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आईसी मार्ट में चोरी का आरोप लगाकर छात्रा और उसके परिवार को प्रताड़ित किया गया था। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
कोरिया
IC मार्ट विवाद : चोरी के आरोप के बाद 17 वर्षीय छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, IC मार्ट सील
कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की आत्महत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। परिजनों ने IC मार्ट प्रबंधन पर चोरी का आरोप लगाकर मानसिक दबाव बनाने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मार्ट को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
आरक्षक सस्पेंड : कोर्ट चालान के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, विभागीय जांच शुरू
दुर्ग के कुम्हारी थाने में पदस्थ आरक्षक सोलोमन राजू को सड़क हादसे के मामले में जब्त कार छुड़ाने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। शिकायत के बाद एसएसपी ने प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरक्षक को पुलिस लाइन भेज दिया गया।