"राफेल डील" के लिए 5 परिणाम मिले
विदेश
France Pakistan defence ties: भारत-फ्रांस की संभावित राफेल डील के बीच रावलपिंडी पहुंचे फ्रांसीसी रक्षा अधिकारी, मुनीर से की मुलाकात
France Pakistan defence ties: दक्षिण एशिया के रक्षा समीकरणों के बीच फ्रांस और पाकिस्तान के बीच उच्चस्तरीय बातचीत हुई है। फ्रांस के रक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सचिव जनरल निकोलस रोश ने रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी सेना मुख्यालय में सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की। बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब भारत और फ्रांस के बीच करीब 114 राफेल लड़ाकू विमानों की संभावित डील को लेकर बातचीत जारी है।
विदेश
भारत : राफेल डील से वैश्विक रक्षा बाजार में हलचल
भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की संभावित डील वैश्विक रक्षा जगत में चर्चा का विषय बन गई है। इस डील के तहत 90 विमानों का निर्माण भारत में हो सकता है। वहीं यूक्रेन, जो खुद राफेल जेट खरीदने की योजना बना रहा है, अब फंडिंग और सप्लाई को लेकर चिंतित दिखाई दे रहा है।
विदेश
SCO Meeting: तनावपूर्ण रिश्तों के बीच भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुँचा, 2027 शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
SCO Meeting: इस्लामाबाद में 28 से 30 सितंबर तक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की तीन दिवसीय बैठक शुरू हुई है। बैठक में भारत समेत सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा है। हालांकि, इसे भारत-पाकिस्तान संबंधों में सुधार के संकेत के बजाय SCO की नियमित बहुपक्षीय प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन की तैयारियों और संगठन के भविष्य के एजेंडे पर चर्चा की जा रही है।
विदेश
India Pakistan News: UN में हाफिज सईद के सवाल पर फिर घिरे शहबाज शरीफ, पत्रकार के पूछने पर साधी चुप्पी
India Pakistan News: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में शामिल होने पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से पत्रकारों ने आतंकवाद और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद को लेकर सवाल किए। सवालों पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वहां से आगे बढ़ गए।
विदेश
भारतीय सैटेलाइट : स्वदेशी हथियारों से लैस होगा राफेल F4+, बढ़ेगी IAF की ताकत
भारत और फ्रांस के बीच राफेल F4 और F4+ लड़ाकू विमानों को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के लिए तैयार किया जा रहा Rafale F4+ भारतीय जरूरतों के अनुसार गहराई से कस्टमाइज होगा। इसमें भारतीय मिसाइलें, सैटेलाइट नेटवर्क, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और स्वदेशी कम्युनिकेशन तकनीक को जोड़ा जाएगा। यह फाइटर जेट खासतौर पर हिमालयी मिशन और स्टील्थ फाइटर्स से मुकाबले को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। रक्षा विशेषज्ञ इसे भारतीय वायुसेना की भविष्य की युद्ध क्षमता और रक्षा आत्मनिर्भरता के लिए बड़ा कदम मान रहे हैं।