Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल
W 𝕏 f
होम › विदेश › India Pakistan News: UN में हाफिज सईद के सवाल पर …
Shehbaz Sharif at UN headquarters (Image Source: social media)
Shehbaz Sharif at UN headquarters (Image Source: social media)
विदेश

India Pakistan News: UN में हाफिज सईद के सवाल पर फिर घिरे शहबाज शरीफ, पत्रकार के पूछने पर साधी चुप्पी

India Pakistan News: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में शामिल होने पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से पत्रकारों ने आतंकवाद और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद को लेकर सवाल किए। सवालों पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वहां से आगे बढ़ गए।

क
प्रकाशित: 25 Sep 2026, 03:36 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
न्यूयोर्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
India Pakistan News: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में हिस्सा लेने न्यूयोर्क पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर पत्रकारों ने जब उनसे आतंकवाद और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद को लेकर तीखे सवाल पूछे, तो पाक पीएम जवाब देने के बजाय चुप्पी साधकर आगे बढ़ गए।

सवाल सुनते ही तेज की चाल 

घटनाक्रम के मुताबिक, शहबाज शरीफ जब UN मुख्यालय में दाखिल हो रहे थे, तभी एक पत्रकार ने उनसे सीधा सवाल दागा—"पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेगा?" शरीफ ने इस सवाल को पूरी तरह नजरअंदाज किया और बिना कुछ बोले अंदर चले गए। बात यहीं खत्म नहीं हुई। जब वह बैठक खत्म कर बाहर निकल रहे थे, तब पत्रकार ने उनसे दोबारा सवाल किया—"पाकिस्तान लश्कर प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मुकदमा कब चलाएगा?" इस बार भी पाक प्रधानमंत्री के पास कोई जवाब नहीं था। वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए चुपचाप अपनी गाड़ी की ओर बढ़ गए।

भारत में मोस्ट वांटेड है हाफिज सईद 

हाफिज मोहम्मद सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और भारत में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत घोषित आतंकवादी है। वह 2008 में हुए मुंबई 26/11 आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता और भारत का मोस्ट वांटेड अपराधी है। हाल ही में 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले की जांच में भी हाफिज सईद का नाम प्रमुखता से सामने आया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी पूरक चार्जशीट (Supplementary Chargesheet) में हाफिज सईद को आरोपी नंबर 8 बनाया है। NIA के अनुसार, इस हमले की पूरी साजिश पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क ने रची थी।

UN के मंच पर भारत का कड़ा 

प्रहार शहबाज शरीफ का यह रवैया ऐसे समय में सामने आया है, जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से पाकिस्तान की नीयत पर फिर से सवाल उठाए हैं। भारत ने दोटूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान को पड़ोसियों के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने के बजाय अपने देश में चरमराती अर्थव्यवस्था और अंदरूनी चुनौतियों पर ध्यान देना चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें