"वनडे सीरीज" के लिए 43 परिणाम मिले
क्रिकेट
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया, वनडे सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को DLS नियम के तहत 4 रन से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। गुरनूर बराड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।
क्रिकेट
India vs New Zealand: वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह, जानें क्या है वजह
India vs New Zealand: भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट टेस्ट सीरीज और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए उनके वर्कलोड मैनेजमेंट पर खास ध्यान दे रहा है।
क्रिकेट
India vs West Indies ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू, रोहित-कोहली की वापसी से मजबूत भारत
India vs West Indies ODI: वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मैच से रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी हो रही है। कप्तान शुभमन गिल के सामने प्लेइंग-11 और ओपनिंग कॉम्बिनेशन चुनने की चुनौती होगी। वहीं विराट कोहली के पास वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने का बड़ा मौका है।
क्रिकेट
IND vs ENG : इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका, हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज से बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।
क्रिकेट
वनडे सीरीज : वेस्टइंडीज ने खेला बड़ा दांव, हेटमायर और अल्जारी जोसेफ को फिर मिली जगह
क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने श्रीलंका के खिलाफ 3 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर और तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की वापसी हुई है, जबकि स्पिनर गुडाकेश मोती को भी शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने कहा कि यह सीरीज टीम के लिए 2027 वनडे विश्व कप के सीधे क्वालिफिकेशन अभियान की महत्वपूर्ण शुरुआत होगी। उन्होंने निडर लेकिन समझदारी भरा क्रिकेट खेलने और घरेलू मैदान को टीम का मजबूत किला बनाने पर जोर दिया है। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मुकाबलों के बाद तीन टी20 और दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे।
खेल
वनडे सीरीज : पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का ऐलान, शाहीन अफरीदी कप्तान, बाबर की वापसी, रिजवान बाहर
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 मई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। शाहीन अफरीदीको पाकिस्तान टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि बाबर आज़म , शादाब खान और नसीम शाह की टीम में वापसी हुई है। वहीं मोहम्मद रिजवानको वनडे टीम से बाहर रखा गया है।
क्रिकेट
IND vs SL ODI Series: पहले वनडे का बदला मैदान, जानिए अब कहां होगा मुकाबला
IND vs SL ODI Series: 13 दिसंबर 2026 को होने वाला पहला वनडे मैच दिल्ली से विशाखापट्टनम शिफ्ट कर दिया गया है। BCCI ने मौसम और अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे रिनोवेशन कार्य को देखते हुए वेन्यू बदलने की पुष्टि की है। अब यह मुकाबला ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
क्रिकेट
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली ने खेली 74 रन की पारी
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में विराट कोहली ने 74 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
क्रिकेट
IND vs NZ ODI: पहले वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन? श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह की हो सकती है वापसी
IND vs NZ ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना है। श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है, जबकि ईशान किशन और मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है।
क्रिकेट
IND vs NZ 5th T20: भारत ने 3-2 से जीती टी20 सीरीज, आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया
IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज भारत ने 3-2 से अपने नाम कर ली। हैमिल्टन में खेले गए आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट (93 रन) और ग्लेन फिलिप्स (65 रन) की शानदार पारियों के दम पर भारत को 7 विकेट से हराया।
क्रिकेट
IND vs NZ 5th T20: आज सीरीज का आखिरी मुकाबला, 4-1 की जीत पर टीम इंडिया की नजर
IND vs NZ 5th T20: 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। सीरीज में 3-1 की बढ़त बना चुका भारत जीत के साथ 4-1 से सीरीज समाप्त करना चाहेगा। चौथे मैच में 87 रन की हार के बाद टीम इंडिया गेंदबाजी में बदलाव कर सकती है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना है।
क्रिकेट
IND vs ZIM 2nd ODI: हरमनप्रीत-दीप्ति के शतकों से भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 121 रन से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
IND vs ZIM 2nd ODI: जिम्बाब्वे को 121 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। हरमनप्रीत कौर ने 126 रन और दीप्ति शर्मा ने नाबाद 106 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, वैष्णवी शर्मा ने चार विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।