Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव
W 𝕏 f
होम › खेल › वनडे सीरीज :  पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का…
पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज: शाहीन कप्तान, रिजवान बाहर
पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज: शाहीन कप्तान, रिजवान बाहर
खेल

वनडे सीरीज :  पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का ऐलान, शाहीन अफरीदी कप्तान, बाबर की वापसी, रिजवान बाहर

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 मई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। शाहीन अफरीदीको पाकिस्तान टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि बाबर आज़म , शादाब खान और नसीम शाह की टीम में वापसी हुई है। वहीं मोहम्मद रिजवानको वनडे टीम से बाहर रखा गया है।

क
प्रकाशित: 24 May 2026, 06:23 AM · अपडेट: 13 Oct 2026, 06:19 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित तीन मैचों की वनडे सीरीज को लेकर क्रिकेट जगत में उत्साह बढ़ गया है। यह सीरीज 30 मई से शुरू होगी और इसके लिएपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ी चर्चा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाए जाने और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान  को टीम से बाहर किए जाने को लेकर हो रही है। इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम कई बदलावों के साथ मैदान में उतरेगी। पूर्व कप्तान बाबर आज़म की वापसी हुई है, जबकि शादाब खान नसीम शाह और हरीश रौफ को भी टीम में शामिल किया गया है। ये खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में नहीं खेले थे। 

शाहीन अफरीदी को मिली जिम्मेदारी

शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान की वनडे टीम की कमान सौंपना चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला माना जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट में पिछले कुछ महीनों से लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं और अब टीम मैनेजमेंट युवा नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना चाहता है। शाहीन अफरीदी लंबे समय से पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। नई गेंद से विकेट लेने की उनकी क्षमता और आक्रामक अंदाज उन्हें टीम का अहम खिलाड़ी बनाता है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि कप्तानी मिलने के बाद शाहीन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी, लेकिन उनकी ऊर्जा और आक्रामक मानसिकता टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

मोहम्मद रिजवान हुए बाहर

वनडे टीम से मोहम्मद रिजवान को बाहर किया जाना सबसे चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हालिया खराब फॉर्म उनकी छुट्टी का बड़ा कारण हो सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ हाल की वनडे सीरीज में रिजवान उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें ड्रॉप किया गया है या आराम दिया गया है। क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि टीम मैनेजमेंट अब युवा विकेटकीपर बल्लेबाजों को मौका देना चाहता है।

पाकिस्तान टीम में बदलाव

पाकिस्तान की घोषित टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण देखने को मिला है। टीम में बाबर आज़म की वापसी बल्लेबाजी को मजबूती दे सकती है। वहीं स्पिन में अबरार अहमद और शादाब खान  से बड़ी उम्मीदें रहेंगी।पाकिस्तान की वनडे टीम शाहीन अफरीदी (कप्तान), सलमान अली  (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आज़म, हरीश रौफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), रोहेल नजीर (विकेटकीपर), नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन और सुफयान मुकिम।

ऑस्ट्रेलियाटीम में तेज गेंदबाज 

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को भी इस सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि वे फिलहाल आईपीएल 2026 में व्यस्त हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान मिचेल मार्श संभालेंगे। टीम में कैमरून ग्रीन, एडम ज़म्पा और मार्नस लाबुशेन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

सीरीज शेड्यूल

पहला वनडे मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम। में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा वनडे क्रमशः 2 और 4 जून को गद्दाफी स्टेडियम। में आयोजित होंगे। हेड टू हेड में ऑस्ट्रेलिया भारी वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम। का पलड़ा भारी दिखाई देता है। अब तक दोनों टीमें 111 वनडे मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 71 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 36 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच टाई और तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। पाकिस्तान ने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 6 मैचों में हराया है, जबकि 7 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में यह सीरीज पाकिस्तान के लिए घरेलू परिस्थितियों में रिकॉर्ड सुधारने का बड़ा मौका मानी जा रही है।

सीरीज पर टिकी नजरें

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह सीरीज दोनों टीमों के लिए भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिहाज से अहम साबित हो सकती है। पाकिस्तान नई कप्तानी और नए संयोजन के साथ मैदान में उतरेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने युवा खिलाड़ियों को आजमाने की कोशिश करेगा। फैंस की नजर खासतौर पर बाबर आज़म की वापसी और शाहीन अफरीदी की कप्तानी पर रहेगी। ऐसे में यह सीरीज रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें