"श्रीरामलला" के लिए 12 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Ayodhya Ram Mandir Darshan: जशपुर के श्रद्धालुओं को निःशुल्क रामलला दर्शन, 194 यात्रियों को मिली सौगात
Ayodhya Ram Mandir Darshan: छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत जशपुर जिले के 194 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए। योजना के 16वें चरण में जनप्रतिनिधियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब तक जिले के 3,062 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं।
राज्य सरकार
Ramlala Darshan Yojana: 3,062 श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, अब 204 और होंगे रवाना
Ramlala Darshan Yojana: जशपुर जिले के 204 श्रद्धालु 27 अक्टूबर को अयोध्या रवाना होंगे। योजना के तहत श्रद्धालुओं के आने-जाने, ठहरने और भोजन का पूरा खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी।
राज्य सरकार
Bilaspur Development: बिलाईगढ़ को मिली 5 बड़ी सौगातें, अपर कलेक्टर कार्यालय और 3 करोड़ से बनेगा गौरव पथ
Bilaspur Development: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलाईगढ़ में पांच विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें अपर कलेक्टर कार्यालय, 3 करोड़ रुपये की लागत से गौरव पथ, राजमहल मार्ग पर पुल, मुक्तिधाम और मां समलाई माता मंदिर के पास डोम शेड का निर्माण शामिल है।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: विजयादशमी का पर्व देता है असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
CM Vishnu Deo Sai: राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: शिवरीनारायण के विकास को मिलेगी नई गति, महानदी पर बनेगा नया पुल
CM Vishnu Deo Sai: शिवरीनारायण महोत्सव एवं शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शिवरीनारायण के विकास के लिए अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की बात कही। उन्होंने महानदी पर नए पुल के निर्माण, एसटीपी प्लांट की स्थापना और राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास से धार्मिक पर्यटन एवं स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: 25 साल के नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ कैबिनेट का अभिनंदन प्रस्ताव पारित
CM Vishnu Deo Sai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और श्रीअन्न को बढ़ावा देने जैसी पहलों से छत्तीसगढ़ के कोदो, कुटकी और रागी उत्पादक किसानों के लिए नए बाजार और आर्थिक अवसर बने हैं।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: बीरगांव में बदलेगी तस्वीर, सड़क, पानी, सीवेज और खेल सुविधाओं पर सरकार का बड़ा फोकस
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर जिले के बीरगांव नगर निगम क्षेत्र को 135 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 82 करोड़ रुपए समेत करीब 110 करोड़ रुपए के नए विकास कार्यों की घोषणा की गई।
राज्य सरकार
Raipur Dahi Handi: अवधपुरी मैदान में दही हांडी उत्सव की धूम, CM साय ने दी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
Raipur Dahi Handi: गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। उन्होंने गोविंदाओं का उत्साह बढ़ाते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं और दही हांडी को एकता, सहयोग व टीम भावना का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में लखबीर सिंह लक्खा और बी प्राक की प्रस्तुतियों ने भी समां बांधा।
राज्य सरकार
Janmashtami Mahotsav: इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में शामिल हुए CM साय, प्रदेश की खुशहाली की कामना
Janmashtami Mahotsav: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया।
महासमुंद
अयोध्या धाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को विधायक ने दी शुभकामनाएं, भगवा झंडा दिखाकर बस को किया रवाना
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवा झंडा दिखाकर बस को रवाना करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विधायक ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना को श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक अनुभव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना। इस अवसर पर उन्होंने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक पुनर्निर्माण, उसकी आस्था और संघर्षपूर्ण इतिहास का उल्लेख करते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण पर बल दिया।
शिवरीनारायण में 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, जगद्गुरु रामभद्राचार्य से लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित तेंदुवा धाम में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में अपनी पत्नी के साथ भाग लिया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम से जुड़ी पावन भूमि बताते हुए इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की सराहना की। कार्यक्रम में कई धार्मिक और सामाजिक परियोजनाओं का लोकार्पण भी हुआ।