छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 6031 खबरें
सहकारिता सप्ताह : देवरी स्कूल में ज्ञान और प्रतिभा का संगम, विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित
महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में सहकारिता सप्ताह के तहत निबंध, चित्रकला और सहकारिता क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला सहकारी संघ महासमुंद के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में संगीता पटेल ने प्रथम, गायत्री साहू ने द्वितीय और प्रमिला निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना
रायपुर पुलिस ने देशभर के 5 स्टार होटलों में फर्जी पहचान के जरिए ठगी और चोरी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी बिंगसन जॉन को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 से अधिक राज्यों के करीब 300 होटलों को निशाना बनाने का आरोप है। हयात होटल में बिल चुकाए बिना फरार होने और लैपटॉप चोरी के मामले में उसे 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
कृषि विभाग : किसानों के लिए जारी हुई खरीफ आकस्मिक कार्ययोजना
अल-नीनो और कम वर्षा की आशंका को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ 2026 के लिए किसानों हेतु आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की है। योजना में डीएसआर तकनीक, जल संरक्षण, कम अवधि वाली फसलें और वैकल्पिक दलहनी-तिलहनी फसलों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत में फसल को मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए बिजली के करंट वाले तार ने पिता और पुत्र दोनों की जान ले ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
रथयात्रा पर यात्रियों को राहत : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीओडी स्पेशल ट्रेनों में खाली बर्थ, तुरंत करें बुकिंग
रथयात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों में अभी भी कई बर्थ उपलब्ध हैं। यात्रियों से अधिकृत माध्यमों से टिकट बुक करने और RailOne ऐप का उपयोग करने की अपील की गई है।
भरोसे का कत्ल : 7 और 9 साल की मासूम बहनों को खेलने के बहाने बुलाया और किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
घटना का पता तब चला जब 7 वर्षीय छोटी बच्ची के पेट में तेज दर्द हुआ और उसने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पूछने पर 9 साल की बड़ी बहन ने भी खुलासा किया कि आरोपी ने 4-6 महीने पहले उसके साथ भी यही हरकत की थी और डराकर चुप करा दिया था।
गोंचा पर्व : भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटी मंदिर समिति
जगदलपुर के ऐतिहासिक गोंचा पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नौ दिवसीय आयोजन को भव्य बनाने के लिए मंदिर समिति ने शासन से 18 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही प्रशासन के साथ बैठक कर सुरक्षा, सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
ओबीसी छात्रों के लिए अवसर : खेल परिसर में प्रवेश प्रकिया शुरू, शारीरिक दक्षता की परीक्षा में होगा चयन
गोगांव स्थित शासकीय बालक खेल परिसर (ओबीसी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र 6 जुलाई शाम 4 बजे तक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। चयन 7 जुलाई को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
हिंसा केस : तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुलिस ने बरपाली से दबोचा
रायगढ़ के तमनार हिंसा मामले में छह महीने से फरार मुख्य आरोपी राजेश मरकाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर भीड़ को भड़काने, पुलिस बल पर हमला कराने, सरकारी वाहनों और कोल हैंडलिंग प्लांट में आगजनी व तोड़फोड़ कराने का आरोप है। मामले में अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
एक्शन : जमानत पर छूटते ही फिर बना ड्रग्स तस्कर, रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में गांजा, प्रतिबंधित दवाइयां, कोडिन सिरप, इंजेक्शन और अन्य सामग्री समेत कुल 16.15 लाख रुपए से अधिक का मादक सामान जब्त किया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायर और तस्करों की तलाश में जुटी है।
सड़क हादसा : झारखंड से कोरबा जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े।
वैज्ञानिक प्रशिक्षण : जोरातराई की महिलाओं को डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनाने की पहल
महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के माडा ग्राम जोरातराई में 19 महिला स्व-सहायता समूह सदस्यों को डेयरी इकाई स्वीकृत होने के बाद पशुपालन एवं डेयरी प्रबंधन का वैज्ञानिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पशु स्वास्थ्य, चारा प्रबंधन, साइलेज, अजोला उत्पादन और दूध उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।