Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार वैज्ञानिक प्रशिक्षण : जोरातराई की महिलाओं को डेयर…
महिला डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम
महिला डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम
राज्य सरकार

वैज्ञानिक प्रशिक्षण : जोरातराई की महिलाओं को डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनाने की पहल

महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के माडा ग्राम जोरातराई में 19 महिला स्व-सहायता समूह सदस्यों को डेयरी इकाई स्वीकृत होने के बाद पशुपालन एवं डेयरी प्रबंधन का वैज्ञानिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पशु स्वास्थ्य, चारा प्रबंधन, साइलेज, अजोला उत्पादन और दूध उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Jul 2026, 11:51 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 10:47 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
आदिवासी विकास विभाग की विशेष केंद्रीय सहायता उपयोजना के अंतर्गत विकासखंड बागबाहरा के माडा ग्राम जोरातराई में स्व-सहायता समूह की 19 महिला हितग्राहियों को डेयरी इकाई स्वीकृत की गई है। इसी क्रम में 01 जुलाई को महिला हितग्राहियों के लिए पशुपालन एवं डेयरी प्रबंधन विषयक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने डेयरी प्रबंधन, पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य संरक्षण, पशु प्रजनन, चारा विकास एवं चारा संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को पशुओं के उचित आवास, रख-रखाव, स्वच्छता एवं देखभाल के वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराया गया। साथ ही संतुलित आहार, हरे चारे के उपयोग तथा अधिक दूध उत्पादन के उपायों की जानकारी दी गई।

साइलेज, अजोला उत्पादन और पशु स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण

डेयरी प्रबंधन एवं साइलेज मेकिंग प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान चारे की कमी से निपटने के लिए साइलेज एवं हे बनाने की विधि का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा वैकल्पिक पशु आहार के रूप में अजोला उत्पादन तथा पैरा के यूरिया उपचार की तकनीक का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए कृमिनाशक एवं जू-किलनी नाशक दवाओं के नियमित उपयोग तथा संक्रामक रोगों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने की आवश्यकता पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम जोरातराई में दुग्ध विपणन को बढ़ावा देने के लिए देवभोग दुग्ध सहकारी समिति के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 100 लीटर दूध का संग्रहण किया जा रहा है। इससे महिला पशुपालकों में डेयरी व्यवसाय के प्रति उत्साह बढ़ा है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

विशेषज्ञों और अधिकारियों की रही सहभागिता

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अंजना नायडू, विषय विशेषज्ञ एवं प्रभारी प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद गोविना देवांगन, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. आर. जी. यादव तथा डॉ. उपासना साहू सहित अन्य अधिकारी एवं पशुपालक महिलाएं उपस्थित रहीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें