Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर एक्शन : जमानत पर छूटते ही फिर बना ड्रग्स तस्कर, र…
ड्रग्स तस्करी के 4 आरोपी गिरफ्तार
ड्रग्स तस्करी के 4 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

एक्शन : जमानत पर छूटते ही फिर बना ड्रग्स तस्कर, रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में गांजा, प्रतिबंधित दवाइयां, कोडिन सिरप, इंजेक्शन और अन्य सामग्री समेत कुल 16.15 लाख रुपए से अधिक का मादक सामान जब्त किया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायर और तस्करों की तलाश में जुटी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Jul 2026, 12:40 PM · अपडेट: 07 Jul 2026, 04:16 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी रायपुर में पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा, प्रतिबंधित दवाइयां, कोडिन सिरप, इंजेक्शन, सिरिंज और नकदी समेत करीब 10.70 लाख रुपए का सामान जब्त किया। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कुल बरामदगी 16.15 लाख रुपए से अधिक पहुंच गई है।
पहले गिरफ्त में आया था मेरठ का तस्कर पुलिस के मुताबिक, 30 जून को गंज थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी अभिषेक कुमार को 10.710 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि गांजा ओडिशा से लाकर उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के लिए जांच का दायरा बढ़ाया। 

संयुक्त टीम ने की घेराबंदी

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और गंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर ओडिशा निवासी किशोर साहू, महासमुंद निवासी अजय विश्वकर्मा, शुभम साहू उर्फ बऊ और मेरठ निवासी प्रिंस प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके पास से 3 किलोग्राम गांजा, 2,000 प्रतिबंधित नाइट्रोटेन टैबलेट, 30 बोतल कोडिन सिरप, 290 पेंटाजोसीन इंजेक्शन, 300 सिरिंज और नकदी बरामद की गई। मुख्य आरोपी पहले भी एनडीपीएस मामले में हो चुका है दोषी जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह का मुख्य आरोपी किशोर साहू पहले भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। महासमुंद की अदालत ने उसे 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। हालांकि, वह फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर था।

कई राज्यों तक फैला है नेटवर्क

पुलिस का दावा है कि जमानत मिलने के बाद वह फिर से अवैध नशा कारोबार में सक्रिय हो गया था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इस गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े मिले हैं। अब सप्लायर, रिसीवर और पूरे नेटवर्क की कड़ी-दर-कड़ी जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की अन्य प्रासंगिक धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। वहीं, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें