Wednesday, 15 Jul 2026 भारत

गरियाबंद

37 खबरें

बड़ा वार : दड़ईपानी जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, IED बमों को सुरक्षा बलों ने किया नष्ट
गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के दड़ईपानी जंगल में संयुक्त सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया विस्फोटक डंप बरामद किया। कार्रवाई में कुकर और टिफिन IED, गन पाउडर, जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर, BGL राउंड समेत बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही IED बमों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
कीर्तिमान डेस्क 13 Jun 2026
सनसनी : पति–पत्नी की हत्या कर श्मशान घाट में दफनाया, पुरानी रंजिश में वारदात, तीन गिरफ्तार
गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के गरीबा गांव में पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात के बाद दोनों शवों को छिपाने के लिए गांव के श्मशान घाट में दफना दिया। अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को संदेह होने पर मामला सामने आया और पुलिस ने खुदाई कर शव बरामद किए।
कीर्तिमान डेस्क 12 Jun 2026
दर्दनाक हादसा : रायपुर के दो युवकों की डूबने से मौत, पिकनिक के दौरान पसरा मातम
पांडुका थाना क्षेत्र के कुकदा बांध में रविवार शाम रायपुर से पिकनिक मनाने आए दो युवकों की नहाते समय डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ बांध पहुंचे थे और नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान सिंपी सक्सेना (22) और पीयूष मंडल (23) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर शव बरामद किए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 29 May 2026
खुलासा : सब्जी के कैरेट में छिपाकर ले जा रहे थे 130 किलो गांजा, देवभोग पुलिस ने पकड़ा बड़ा खेप
देवभोग पुलिस ने गरियाबंद जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान 130 किलो गांजा जब्त किया। तस्करों ने गांजे को सब्जी के कैरेटों के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने यूपी के गाजीपुर निवासी आरोपी राहुल पांडेय को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
कीर्तिमान डेस्क 25 May 2026
गांजा तस्करी : देवभोग पुलिस ने 66 वर्षीय बुजुर्ग को लाल ट्रॉली बैग के साथ दबोचा,  3 लाख का माल जब्त
गरियाबंद जिले की देवभोग पुलिस ने ओडिशा सीमा से छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी कर रहे 66 वर्षीय बुजुर्ग सुरेन्द्र कुमार राय को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6 किलो 30 ग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है। पुलिस अब इस मामले में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क की जांच कर रही है।
कीर्तिमान न्यूज 25 May 2026
हाईटेक क्रांति : वैज्ञानिक जांच से तेज होगा न्याय, गरियाबंद पुलिस को मिली मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट
छत्तीसगढ़ सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत राज्य फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL), रायपुर द्वारा गरियाबंद पुलिस को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक साइंस वैन प्रदान की गई। 25 मई 2026 को जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह हाईटेक “लैब ऑन व्हील्स” फिंगरप्रिंट, डिजिटल डेटा, जैविक साक्ष्य, बैलिस्टिक और विस्फोटक जांच जैसी सुविधाओं से लैस है। वैन के माध्यम से घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक जांच, साक्ष्यों का सुरक्षित संग्रह और त्वरित विश्लेषण संभव होगा। इससे अपराध जांच अधिक सटीक, पारदर्शी और तेज बनेगी तथा न्यायालय में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी।
कीर्तिमान डेस्क 24 May 2026
पुलिस कार्यवाही : गरियाबंद में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 किलो अवैध गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मारुति सुजुकी इक्को वाहन और मोबाइल जब्त किए हैं। कुल जब्ती की कीमत करीब 20 लाख 8 हजार रुपए बताई गई है।
कीर्तिमान नेटवर्क 24 May 2026
तेंदुए का हमला : 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत का माहौल
चट्टानपारा गांव में गुरुवार रात एक सात वर्षीय बालक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और उसे जंगल की ओर खींचने का प्रयास किया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए को खदेड़कर उसे बचा लिया। इस हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
कीर्तिमान डेस्क 22 May 2026
गो-तस्करी नेटवर्क का खुलासा : गो-तस्करी का बड़ा खेल, हर सप्ताह बिकते हैं 5000 से ज्यादा मवेशी
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र से ओडिशा सीमा के रास्ते बड़े पैमाने पर गो-तस्करी का मामला सामने आया है। हर शुक्रवार ओडिशा के धरमगढ़ में लगने वाली पशु मंडी में हजारों गाय-बैल लाए जाते हैं, जहां से उन्हें आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के कसाईघरों तक पहुंचाया जाता है। जांच में दलालों, मजदूरों और स्थानीय सिस्टम की संदिग्ध भूमिका भी सामने आई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में ओडिशा पर निर्भरता के बीच यह अवैध नेटवर्क लगातार सक्रिय बना हुआ है।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
देवभोग में सरपंचों का धरना : काम नहीं मिलने से नाराज, सुशासन तिहार से बनाई दूरी
देवभोग ब्लॉक में सुशासन तिहार के दौरान सरपंचों ने कामकाज में लगातार उपेक्षा और विकास कार्यों की मंजूरी न मिलने के विरोध में धरना दिया। ब्लॉक की 53 पंचायतों में से 40 से अधिक सरपंचों ने सामूहिक रूप से शिविरों से दूरी बनाने का फैसला लिया है। सरपंचों का आरोप है कि छोटी-बड़ी विकास योजनाओं को मंजूरी नहीं मिल रही, जबकि प्रभावशाली लोगों के काम आसानी से हो रहे हैं। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने अपनी नाराजगी जताई। मामले में जिला पंचायत सीईओ ने मौके पर पहुंचकर सरपंचों से चर्चा की और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
कीर्तिमान ब्यूरो 08 May 2026
सुशासन तिहार : सरकारी योजनाओं की उम्मीद लेकर पहुंचे लोग, शिविर में मिला राहत और समाधान का सहारा
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर राजिम के वार्ड क्रमांक 03 में सुशासन तिहार के तहत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव सहित जनप्रतिनिधियों ने भारत माता की पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान राशन कार्ड वितरण किया गया और सैकड़ों लोगों ने पेंशन, आवास, महतारी वंदन योजना, पेयजल, बिजली सहित विभिन्न समस्याओं के आवेदन दिए। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण हुआ, जबकि अन्य को शीघ्र समाधान के लिए दर्ज किया गया।
कीर्तिमान ब्यूरो 07 May 2026
लिव-इन रिलेशनशिप : आनंदपुर के जंगलों में पेड़ से लटका मिला युवती का शव
कुदरगढ़ चौकी के आनंदपुर जंगल में लापता युवती का शव फांसी पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती पिछले दो महीनों से अपनी बहन के घर पर अपने जीजा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मंगलवार को उसका शव गांव से 500 मीटर दूर जंगल में पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर प्रेम प्रसंग व पारिवारिक तनाव सहित सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
कीर्तिमान डेस्क 07 May 2026
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें