सरकारी सूचना
कुल 916 खबरें
Chakradhar Samaroh: महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को समर्पित समारोह का राज्यपाल ने किया शुभारंभ
Chakradhar Samaroh: रायगढ़ में 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका ने किया। उन्होंने कहा कि यह समारोह महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। 10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाएं भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
Ganesh Chaturthi: बस्तर की महिलाओं ने रचा इतिहास, मिट्टी के गणेश बनाकर कमाए 1.80 लाख
Ganesh Chaturthi: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के तारापुर गांव की महिलाओं ने पर्यावरण अनुकूल मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाकर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी है। सिद्धि स्व सहायता समूह की महिलाओं ने 52 प्रतिमाएं तैयार कर 1.80 लाख रुपये की कमाई की।
Sirpur Heritage Tour: छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहर से प्रभावित हुआ जापानी दल, सिरपुर बना सांस्कृतिक संवाद का केंद्र
Sirpur Heritage Tour: छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हेरिटेज टूर के दौरान प्राचीन बौद्ध, हिंदू और जैन विरासत को करीब से जाना। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने इस अंतरराष्ट्रीय दल के लिए विशेष आयोजन किया।
Ganesh Chaturthi : मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, CM विष्णु देव साय ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Ganesh Chaturthi: मुख्यमंत्री निवास में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज और विधि-विधान से गणपति पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेशोत्सव आस्था के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करने वाला पर्व है।
UPI Payment Rules: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने दी स्पष्ट जानकारी
UPI Payment Rules: केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि ₹2,000 तक के UPI लेनदेन और RuPay डेबिट कार्ड से किए गए भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा। बैंक और पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर ग्राहकों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई चार्ज नहीं वसूल सकेंगे। वित्त मंत्रालय ने भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम के तहत नियमों को अधिसूचित करते हुए डिजिटल पेमेंट को आसान और मुफ्त बनाए रखने की बात कही है।
Mahasamund News : सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद में 17 सितंबर को जगमगाएंगे, आशीर्वाद के 6 लाख दीप
Mahasamund News: सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को महासमुंद जिले में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान करीब 6 लाख दीप जलाकर सेवा, सुशासन और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा।
Seva Sankalp Abhiyan: बलरामपुर में खिलौना दान से खिलेगी आंगनबाड़ी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान
Seva Sankalp Abhiyan: बलरामपुर जिले में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके तहत जिले के 2371 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए जनसहयोग से खिलौने जुटाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षित और उपयोगी खिलौने दान कर बच्चों के विकास और खुशियों में भागीदार बनने की अपील की है।
Seva Sankalp Abhiyan: ओपी चौधरी ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर की बैठक
Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल बैठक में सहभागिता की। बैठक में सेवा की कहानी और सेवा मेरा योगदान थीम के तहत जनभागीदारी बढ़ाने, सेवा कार्यों को लोगों तक पहुंचाने और अभियान की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
Ganesh Chaturthi 2026: छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी की धूम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
Ganesh Chaturthi 2026: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। श्री चौधरी ने कहा कि यह पर्व आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो सभी को सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
Gholeng Handloom: हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर जशपुर, घोलेंग में तैयार हो रही रोजगार की नई कहानी
Gholeng Handloom: जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़कर महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। आजीविका परिसर में हैंडलूम और टेक्सटाइल से जुड़े कौशल सिखाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय हुनर को नई पहचान मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में पहल हो रही है।
International Chakradhar Festival: रायगढ़ में 10 दिन तक गूंजेगी कला और संस्कृति की धुन
International Chakradhar Festival: रायगढ़ में 14 से 23 सितंबर तक 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 आयोजित होगा। राज्यपाल रमेन डेका इसका शुभारंभ करेंगे। दस दिवसीय समारोह में देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार शास्त्रीय नृत्य, लोककला, संगीत और साहित्य की प्रस्तुतियां देंगे। पद्मश्री उषा बारले, अनुज शर्मा और कविता कृष्णमूर्ति सहित कई कलाकार कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होंगे।
NDPS Act Chhattisgarh: नशे के कारोबार पर सख्त सरकार, विजय शर्मा ने पुलिस को दिए नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
NDPS Act Chhattisgarh: कवर्धा में आयोजित राजनांदगांव रेंज स्तरीय NDPS एक्ट कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को खत्म करने, मजबूत विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई और दोषसिद्धि बढ़ाने के निर्देश दिए गए।