Sunday, 25 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला Road Accident: सगाई से लौट रहे 3 युवकों की मौत, बुलडोजर से निकाले गए शव Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो बच्चों समेत 3 घायल Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला Road Accident: सगाई से लौट रहे 3 युवकों की मौत, बुलडोजर से निकाले गए शव Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो बच्चों समेत 3 घायल
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh Rain Alert: भारी बारिश की आशंका, ऑरे…
Chhattisgarh Cyclone and Rainfall Orange Alert(Image Source: Social Media)
Chhattisgarh Cyclone and Rainfall Orange Alert(Image Source: Social Media)
राज्य सरकार

Chhattisgarh Rain Alert: भारी बारिश की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी

Chhattisgarh Rain Alert: चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने, कंट्रोल रूम सक्रिय रखने, बाढ़ संभावित क्षेत्रों की निगरानी करने और राहत-बचाव दलों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं

स
प्रकाशित: 25 Oct 2026, 02:05 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Rain Alert: मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवात के उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर लैंडफॉल करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर को सुकमा एवं दंतेवाड़ा तथा 28 एवं 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम संबंधी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने जिले में आवश्यक सतर्कता बरतने तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

मौसम अलर्ट के बीच कंट्रोल रूम सक्रिय

उन्होंने जिला एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखने, मौसम संबंधी चेतावनियों की निरंतर निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, पंचायत, स्वास्थ्य, विद्युत सहित अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। 

SDRF और होमगार्ड अलर्ट पर

साथ ही निचले क्षेत्रों, जलभराव एवं बाढ़ की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित कर आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने एसडीआरएफ, होमगार्ड एवं अन्य बचाव दलों को आवश्यक उपकरणों के साथ तैयार रखने तथा जलाशयों एवं बांधों के जलस्तर की सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।

आपात स्थिति से निपटने की तैयारी

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवश्यकता पड़ने पर जल निकासी एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई समय रहते सुनिश्चित की जाए। आम नागरिकों तक मौसम संबंधी चेतावनियां समय पर पहुंचाई जाएं, ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति में जनहानि एवं अन्य नुकसान से बचाव के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें