Saturday, 24 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, SDRF ने बरामद किए शव Crime News:  स्कूल परिसर में सहायक शिक्षक पर लाठी-डंडे से हमला, आरोपी गिरफ्तार CG News: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल School News: स्कूल बंद मिलने पर तीन शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल Road Accident: केशकाल में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक जवान की मौत, पांच घायल CG News: नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, SDRF ने बरामद किए शव Crime News:  स्कूल परिसर में सहायक शिक्षक पर लाठी-डंडे से हमला, आरोपी गिरफ्तार CG News: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल School News: स्कूल बंद मिलने पर तीन शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल Road Accident: केशकाल में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक जवान की मौत, पांच घायल
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh News: गढ़फुलझर के रामचंडी मंदिर पहुं…
0:00
CM Vishnu Deo Sai inaugurates building(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार Featured

Chhattisgarh News: गढ़फुलझर के रामचंडी मंदिर पहुंचे CM विष्णुदेव साय, मंदिर में डोम निर्माण के लिए 50 लाख देने की घोषणा

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड स्थित गढ़फुलझर के मां रनेश्वर रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में 50 लाख रुपए की लागत से भव्य डोम निर्माण कराने की घोषणा की।

स
प्रकाशित: 24 Oct 2026, 06:40 PM · 6 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर स्थित मां रनेश्वर रामचंडी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में 50 लाख रुपए की लागत से भव्य डोम निर्माण कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं संबलपुर सांसद धर्मेंद्र प्रधान, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी और बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सर्वमंगल भवन का लोकार्पण, सड़क और तालाब का काम जारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गढ़फुलझर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि वर्ष 2024 में क्षेत्र के विकास को लेकर किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सर्वमंगल भवन का लोकार्पण किया गया। 

विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर

इसके अलावा 3.50 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी और सामाजिक व सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कोलता समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज शिक्षा, कृषि और सामाजिक मूल्यों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता से लागू कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आवास से वंचित 18 लाख गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया गया है। 

रामचंडी दिवस 2026 के कार्यक्रम में शामिल हुए नेता

जनकल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं पर जोर

वर्तमान में प्रतिदिन करीब 1,600 आवासों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने, किसानों के हित में किए गए कार्यों, तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ और श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। हेल्पलाइन और डिजिटल सेवाओं से मिलेगी सुविधा मुख्यमंत्री साय ने सुशासन और पारदर्शिता को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। शिकायतों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। 

पर्यटन, सिंचाई और धार्मिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से 36 विभागों की करीब 700 सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सरकारी सेवाओं और वित्तीय लेन-देन को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन और सिंचाई परियोजनाओं से विकास की उम्मीद मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन की संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि पर्यटन स्थलों के विकास के साथ होम-स्टे जैसी सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। उन्होंने सिरपुर बैराज और सिकासेर-कोडार लिंक परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किसानों के लिए लाभकारी होगा और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। गढ़फुलझर में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजने तथा अन्य मांगों पर नियमानुसार विचार करने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही। धर्मेंद्र प्रधान बोले- धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को मिल रही नई दिशा पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और संबलपुर सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर को क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। 

मुख्यमंत्री साय ने सर्वमंगल भवन का किया लोकार्पण

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों का विस्तार हो रहा है। गुरुद्वारे के निर्माण और लक्ष्मी-नारायण मंदिर के विकास से धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने सर्वमंगल भवन के लोकार्पण को सामाजिक एकता और भाईचारे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही हैं। छत्तीसगढ़ के किसान धान उत्पादन और देश की खाद्य सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने की विकास कार्यों की सराहना महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि गढ़फुलझर क्षेत्र श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसके विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कोलता समाज को उदार, मिलनसार और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला समाज बताया। सांसद ने सिरपुर के यूनेस्को विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल होने का उल्लेख करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने रामचंडी मंदिर की सीढ़ियों पर शेड निर्माण के लिए सांसद निधि से राशि उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। 

विधायक ने रखीं विकास की मांगें

अंचल के विकास के लिए रखीं प्रमुख मांगें बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम को सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला अवसर बताया। उन्होंने कहा कि कोलता समाज शिक्षा, सेवा और कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। विधायक ने गढ़फुलझर क्षेत्र में सैनिक स्कूल की स्थापना, ग्राम पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा और लोअर जोंक वृहद जलाशय के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी। कार्यक्रम में बिजेपुर विधायक सनत गढ़तिया, अताबीरा विधायक निहाररंजन महानंद, बरगढ़ विधायक अश्विनी षढ़ंगी, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान, गढ़फुलझर सरपंच हरप्रीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू, छत्तीसगढ़ कोलता समाज अध्यक्ष भुवनेश्वर सदावर्ती सहित समाज के पदाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें