Saturday, 24 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard News: बिछलादादर में घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद Illegal Drug Sale: 11 मेडिकल स्टोर्स पर NCB की छापेमारी, 4 दुकानों को नोटिस Jamia Millia Islamia University: छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच पोस्टर विवाद, दीवारों पर लिखे विवादित नारे, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में Police Job Fraud: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10.60 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर ऐसे फंसाया Crime News: बकरी पालने पर विवाद बना जानलेवा, महिला की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार Food Safety Action: एक्सपायरी दूध से बन रहा था पनीर, गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां, 2500 किलो माल नष्ट Leopard News: बिछलादादर में घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद Illegal Drug Sale: 11 मेडिकल स्टोर्स पर NCB की छापेमारी, 4 दुकानों को नोटिस Jamia Millia Islamia University: छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच पोस्टर विवाद, दीवारों पर लिखे विवादित नारे, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में Police Job Fraud: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10.60 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर ऐसे फंसाया Crime News: बकरी पालने पर विवाद बना जानलेवा, महिला की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार Food Safety Action: एक्सपायरी दूध से बन रहा था पनीर, गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां, 2500 किलो माल नष्ट
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › PM Janman Awas Yojana: आवास के नाम पर 7.49 लाख की…
PM Janman Awas Fraud Case, Kabirdham(Image Source: CGDPR)
PM Janman Awas Fraud Case, Kabirdham(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

PM Janman Awas Yojana: आवास के नाम पर 7.49 लाख की ठगी का आरोप, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज

PM Janman Awas Yojana: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम दुलदुला में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत तीन हितग्राहियों से आवास निर्माण के नाम पर 2.40 लाख रुपए लेने और मकान का निर्माण पूरा नहीं करने के आरोप में ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

स
प्रकाशित: 24 Oct 2026, 11:55 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Janman Awas Yojana: जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने तथा उनके अधिकारों की रक्षा को लेकर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने स्पष्ट किया है कि आवास निर्माण के नाम पर हितग्राहियों से धोखाधड़ी करने और उनकी राशि का दुरुपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पिछले दिनों दो ठेकेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद अब बोड़ला विकासखंड के ग्राम दुलदुला में तीन हितग्राहियों से राशि लेने और आवास निर्माण पूरा नहीं करने के मामले में ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की गई है। 

ठेकेदार के खिलाफ चिल्फी थाने में FIR दर्ज

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विशेष रूप से दूरस्थ वनांचलों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बोड़ला के ग्राम दुलदुला ग्राम पंचायत बेंदा में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत हितग्राही राजिम धुर्वे द्वारा ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरूद्ध आवास निर्माण करने के नाम पर राशि लेने के बाद भी आवास का निर्माण कार्य पूरा नहीं करने  तथा राशि वापस मांगने पर नहीं लौटाने के कारण थाना चिल्फी में भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) 2023 की धारा 318 (4) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। 

तीन हितग्राहियों से 2.40 लाख रुपए लेने का आरोप

इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार हितग्राही राजीम धुर्वे एवं उनके बड़े भाई सोनेलाल धुर्वे तथा पड़ोसी छिरवैया धुर्वे के नाम से प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना की स्वीकृति मिली थी। प्रथम किस्त की राशि 40 हजार रूपए प्राप्त कर भूतपूर्व सरपंच पति शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान द्वारा आवास निर्माण का ठेका लिया गया। दूसरे किस्त की राशि 60 हजार रूपए भी ठेकेदार को नगद भुगतान किया गया। पैसे लेने के बाद भी आवास का निर्माण पूरा नही किया गया। हितग्राही द्वारा अपने आवेदन में दी गई सूचना अनुसार तीन हितग्राही से 80-80 हजार रूपए सहित कुल 2,40,000 रूपए की राशि छलपूर्वक लेते हुए ठगी करने की शिकायत पर थाना चिल्फी द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया है। 

जनमन आवास योजना में 7.49 लाख की ठगी का आरोप

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जनमन आवास के निर्माण कार्यो में कुछ स्थानों पर ठेकेदारों द्वारा हितग्राहियों से छल पूर्वक आवास निर्माण करने के नाम पर ठगी की गई है। निर्माण कार्य पूरा नहीं करने और पैसे वापस नहीं करने पर अब-तक कुल 3 ठेकेदारों के विरूद्ध हितग्राहियों द्वारा संबंधित आरक्षी केन्द्र में एफआईआर दर्ज कराया गया है। जिसमें बैसाखू बैगा ग्राम आमानारा द्वारा थाना तरेगांव जंगल में ठेकेदार तुमेश गोड़ के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। इसी तरह देवसिंह ग्राम राजाढ़ार द्वारा थाना चिल्फी में ठेकेदार कुमार मेरावी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। अब तक हुए एफआईआर अनुसार तीन ठेकेदारों के विरूद्ध कुल 7 लाख 49 हजार रूपए की ठगी करने का आरोप है जिसके कारण हितग्राहियों द्वारा थानें में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें