देश
कुल 2308 खबरें
मानसून का असर तेज : दिल्ली-राजस्थान पहुंचे मानसून ने बढ़ाई राहत, केदारनाथ यात्रा पर विराम
महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक के साथ ही भारी तबाही का दौर शुरू हो गया है। राज्य के 4 प्रमुख जिलों मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट का मतलब होता है कि वहां बहुत ज्यादा भारी बारिश होने वाली है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए। अकेले मुंबई में पिछले 24 घंटे के भीतर 172 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।
सड़क पर विवाद : देवर ने भाभी पर बरसाए थप्पड़, चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई
कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में मकान विवाद के दौरान एक महिला पर उसके रिश्ते के देवर ने बीच सड़क हमला कर दिया। वायरल वीडियो में आरोपी 25 सेकंड में 16 बार चप्पल से मारता दिखाई देता है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है,
सुप्रीम कोर्ट की सख्त : गलत कानूनी उदाहरणों पर फैसला देना खतरनाक, NCLT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल यानी एनसीएलटी के एक फैसले पर गहरी चिंता जताई है। यह ट्रिब्यूनल व्यापार और कंपनियों से जुड़े विवादों की सुनवाई करने वाली एक विशेष सरकारी अदालत है। एस्सेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स के दिवालियापन से जुड़े एक मामले में इस ट्रिब्यूनल के फैसले को पूरी तरह खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि किसी भी कानूनी फैसले में हर स्तर पर इंसानी दिमाग और नियंत्रण का होना बेहद जरूरी है।
विवाद : टावर निर्माण के दौरान जमीन मालिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के परदेही गांव में पावर ग्रिड कंपनी के टावर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। निर्माण कार्य को लेकर लंबे समय से असंतोष की स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच जमीन मालिक जगदीश शाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से मामला और गंभीर हो गया।
जिंदगी दांव पर : उफनते नदी-नालों में मौत को मात देकर सफर कर रहे ग्रामीण
खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद कुंदा नदी सहित कई नदी-नाले उफान पर हैं। बाढ़ जैसे हालात के बीच ग्रामीण और स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनते पानी और डूबी पुलियों को पार करने को मजबूर हैं। प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।
बारिश में खुली निगम की पोल : कुछ घंटों की बारिश में बहने लगीं गाड़ियां इंदौर में सड़कें बनीं तालाब
इंदौर में तेज बारिश के बाद जलभराव की स्थिति में एक थार वाहन तेज बहाव में फंस गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने क्रेन की मदद से रेस्क्यू कर वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है,
दतिया उपचुनाव : कांग्रेस की अग्निपरीक्षा और बीजेपी की बड़ी तैयारी, तारीखों का ऐलान
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 6 जुलाई से नामांकन शुरू होंगे, 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना की जाएगी। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की तीन साल की सजा के बाद सदस्यता समाप्त होने से यह उपचुनाव कराया जा रहा है।
खुला राम मंदिर चढ़ावा विवाद : ट्रस्ट में आरोप-प्रत्यारोप, 500 वकील उतरे सड़क पर, ट्रस्ट सदस्यों पर एफआईआर की मांग
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब ट्रस्ट के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पहली बार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर आरोप लगाए।
रात के खर्राटे बने रिश्ते में दरार : पत्नी बोली-पति अच्छे हैं, लेकिन नींद नहीं आती
भोपाल में एक दंपती का रिश्ता पति के तेज खर्राटों के कारण तलाक की कगार पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि खर्राटे कई बार स्लीप एपनिया का संकेत होते हैं, जिसमें सोते समय सांस रुक-रुककर चलती है और हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। बढ़ते मोटापे और खराब जीवनशैली के चलते ऐसे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
छलका दर्द : संगठन से बाहर होते ही मनीष तिवारी का शायराना तंज, पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह
पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल के बाद वरिष्ठ नेता और चंडीगढ़ सांसद मनीष तिवारी की नाराजगी खुलकर सामने आई है। चुनावी समितियों में जगह नहीं मिलने पर उन्होंने X पर शायराना अंदाज में पोस्ट कर पार्टी के भीतर असुरक्षा की भावना पर तंज कसा।
WhatsApp Username पर सफाई: फोन नंबर छिपेगा, लेकिन सुरक्षा के लिए होंगे कई नियम
व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर लाने की तैयारी में है, जिसके तहत यूजर्स को अपना फोन नंबर साझा किए बिना दूसरों से बात करने की सुविधा मिलेगी। इस फीचर को यूजरनेम नाम दिया गया है। इसे लेकर उठ रही सुरक्षा चिंताओं के बीच व्हाट्सएप ने गुरुवार को अपना पक्ष साफ किया है। कंपनी ने बताया कि यह फीचर गोपनीयता और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
डे-केयर में मासूम से क्रूरता : टॉयलेट में बंद किया, रोते बच्चे के साथ बदसलूकी के वीडियो वायरल
बेंगलुरु में एक बड़ी आईटी कंपनी के परिसर में चल रहे बच्चों के डे-केयर सेंटर यानी शिशु गृह से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 से 3 साल के एक मासूम बच्चे के साथ बेरहमी और बदसलूकी की गई है। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वहां काम करने वाली महिलाएं बच्चे के साथ बेहद गलत व्यवहार करती दिख रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।