देश
कुल 2308 खबरें
भरत भूषण एनकाउंटर केस : आरोपी एसडीपीओ को मिली नई पोस्टिंग, परिवार ने उठाए सवाल
बिहार के चर्चित भरत भूषण एनकाउंटर मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इस केस में आरोपी बनाए गए तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में नई जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्हें मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का डीएसपी बनाया गया है। पटना में नई पोस्टिंग मिलने के बाद एनकाउंटर में मारे गए युवक के परिवार वालों ने कड़ी नाराजगी जताई है।
पीएफ नियमों में बड़ा बदलाव : अब ज्यादा बचत का मिलेगा विकल्प, निकासी भी हुई आसान
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने ईपीएफ योजना 2026 के तहत पीएफ नियमों में बदलाव किया है। अब 15,000 रुपये तक के मासिक वेतन पर 12 प्रतिशत पीएफ योगदान अनिवार्य रहेगा। इससे अधिक वेतन पर कर्मचारी अपनी इच्छा से अतिरिक्त योगदान कर सकेंगे। नई व्यवस्था का उद्देश्य रिटायरमेंट बचत बढ़ाना और पीएफ से पैसे निकालने की प्रक्रिया को पहले से अधिक आसान बनाना है।
मानसून का कमबैक : बारिश ने दी गर्मी से राहत, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने राज्य के 40 से अधिक शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, खंडवा, बालाघाट सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
बाबा बर्फानी ने बुलाया... शिवभक्ति की पवित्र डगर पर बढ़े श्रद्धालुओं के कदम, शुरू हुई अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा 2026 की औपचारिक शुरुआत 3 जुलाई से हो गई है। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पहले जत्थे को रवाना किया गया, जबकि बालटाल और पहलगाम बेस कैंपों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।
तमिलनाडु में बड़ा सियासी भूचाल : विजय की सरकार गिराने की साजिश, विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ वोट के लिए टीवीके विधायक को 35 करोड़ का ऑफर
तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के विधायक एन इलैयाराजा ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका दावा है कि विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ वोट देने के लिए उन्हें 35 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार डीएमके नेता सेंथिल बालाजी से जुड़े बताए जा रहे हैं।
8 साल का इंतजार खत्म : छत्तीसगढ़ के 156 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी आई है। वर्षों से लंबित उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया आखिरकार आगे बढ़ गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समिति की बैठक में वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन को मंजूरी दे दी गई।
जीएसटी से सरकार की कमाई बढ़ी : जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ का संग्रह
नई दिल्ली में देश के आर्थिक विकास की रफ्तार को दिखाने वाली एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। सरकार ने सालाना गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी कलेक्शन की नई रिपोर्ट जारी कर दी है। इस बार देश का कुल जीएसटी कलेक्शन तेरह दशमलव नौ प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ एक लाख चौरानवे हजार आठ सौ बारह करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला : सीएम योगी ने बढ़ाई एसआईटी की मियाद, अब 15 जुलाई तक आएगी पूरी रिपोर्ट
अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में दान प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच दल को अब अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी की समय-सीमा बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी है। एसआईटी ने मामले के कई पहलुओं की गहराई से जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी।
नीले ड्रम की धमकी से दहशत : पत्नी पर पति ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सामने आए चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उस घटना की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर से उससे मिलता-जुलता एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर उसे नीले ड्रम में पैक करवा देने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
जेब पर सीधा असर : आज से बदल गए 10 बड़े नियम, पेट्रोल-गैस हुए सस्ते तो पासपोर्ट और रेल यात्रा महंगी
जुलाई 2026 की शुरुआत से देश में कई बड़े नियम बदल गए हैं। कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि प्राइवेट कंपनी ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये घटाए हैं। दूसरी ओर, नया पासपोर्ट बनवाना और ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना काफी महंगा हो गया है। साथ ही क्रेडिट कार्ड और टैक्स रिटर्न के नियम भी सख्त हुए हैं।
उठी मांग : मोदी-शहबाज से शांति वार्ता की अपील, भारत-पाकिस्तान के 117 बड़े नाम आए एक मंच पर
भारत और पाकिस्तान की 117 जानी-मानी हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को खुला पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच बातचीत बहाल करने की अपील की है। पत्र में वीजा सेवाएं, सीधी उड़ानें, व्यापार, अटारी-वाघा बॉर्डर और श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा को फिर से शुरू करने की मांग की गई है।
बिलावल भुट्टो की नई धमकी : बोले- भारत ने रोका सिंधु नदी का पानी तो परमाणु हमले को मजबूर होगा पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत के खिलाफ तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान का पानी रोकने की कोशिश हुई तो इसे केवल पर्यावरण या कूटनीतिक विवाद नहीं, बल्कि देश के अस्तित्व पर हमला माना जाएगा।