देश
कुल 2308 खबरें
शहीद भरत तिवारी की तेरहवीं : भोजपुर में पच्चीस हजार लोगों के लिए बन रहा खाना, खेतों में पलंग और कूलर का इंतजाम
बिहार के भोजपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी की तेरहवीं पर विशाल भोज का आयोजन किया गया है। परिवार ने करीब पच्चीस हजार लोगों के खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया है। भीड़ को देखते हुए पंद्रह हजार और लोगों के राशन का अतिरिक्त स्टॉक रखा गया है। गांव के खेतों में बड़े टेंट, कूलर और पलंग लगाए गए हैं।
हैवानियत : उजड़ी कोख , गर्भवती महिला से बेरहमी पेट में पल रहे बच्चे की मौत का आरोप
जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते एक गर्भवती महिला के साथ उसके रिश्तेदारों द्वारा कथित रूप से मारपीट की गई, जिसमें पेट पर लात लगने से गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप है। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।
महाराष्ट्र में फिर खेला : उपसभापति चुनाव से ठीक पहले उद्धव को झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए सचिन अहीर
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। उद्धव ठाकरे (UBT) गुट के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य सचिन अहीर ने शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन थाम लिया है। शिंदे गुट में शामिल होते ही उन्होंने महायुति उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया।
नया नेतृत्व : जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के 31वें आर्मी चीफ
भारतीय सेना में आज बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी मंगलवार को सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो गए। उनकी जगह जनरल धीरज सेठ ने देश के 31वें आर्मी चीफ के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। रिटायरमेंट से ठीक पहले जनरल द्विवेदी ने नई दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जून ने तोड़ा सूखे का रिकॉर्ड : 100 साल में तीसरी बार सबसे कम बारिश, अब जुलाई से राहत की उम्मीद
देश में इस बार जून का महीना पिछले करीब 100 वर्षों के सबसे सूखे जून महीनों में शामिल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य से 42 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रशांत महासागर में सक्रिय एल-नीनो के असर से मानसून की रफ्तार धीमी रही, जिसके कारण कई राज्यों में अपेक्षित वर्षा नहीं हो सकी।
नहीं थम रहा चुनावी गुस्सा : बीरभूम में पूर्व TMC विधायक के पति पर बरसे अंडे, जनता ने घेरा तो पुलिस ने बचाया
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया में पूर्व टीएमसी विधायक नीलाबती साहा के पति देबाशीष साहा को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उन्हें घेरकर नारेबाजी की और अंडे फेंके। पुलिस और टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
बंद ICU से बढ़ा संकट : स्टाफ नहीं, मरीजों को 70 किमी दूर इलाज की मजबूरी
मध्य प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे लगातार किए जाते हैं, लेकिन कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा की तस्वीर इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आती है। यहां करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया आधुनिक आईसीयू पिछले करीब एक साल से बंद पड़ा है। कारण सिर्फ इतना है कि इसे चलाने के लिए डॉक्टर, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और टेक्नीशियन की नियुक्ति अब तक नहीं हो सकी है।
मौसम का डबल अटैक : यूपी-दिल्ली समेत 4 राज्यों में प्री-मानसून की फुहारें, 6 राज्यों में भीषण गर्मी और असम में बाढ़ से हाहाकार
देश के मौसम में इन दिनों बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। एक तरफ राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। वहीं दूसरी तरफ छह राज्यों में अब भी भीषण गर्मी का दौर जारी है। हरियाणा और दिल्ली में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोग बेहाल हैं।
धमाके से कांपा हल्दिया : पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे और हावड़ा रेल मार्ग ठप
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। हल्दिया रिफाइनरी की नैफ्था पाइपलाइन में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों के झुलसने की खबर है। आग की लपटें इतनी भयानक हैं कि काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मशक्कत कर रही हैं। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
वॉटरफॉल हादसा : युवक गहरी खाई में गिरा सेल्फी बनी जानलेवा!
इटमा वॉटरफॉल में प्रयागराज से आए 21 वर्षीय युवक के सेल्फी लेते समय फिसलकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। वह तेज बहाव में बह गया और अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
आरोप : क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता, शैलेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज
आईपीएल खिलाड़ी शशांक सिंह, उनके रिटायर्ड आईपीएस पिता शैलेश सिंह और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भोपाल के रातीबड़ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। घरेलू कुक ने मारपीट, गाली-गलौज, मोबाइल छीनने और जबरन काम कराने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा : बस ट्रेलर से भीषण टक्कर में 4 की मौत, 25 घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के राया थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक डबल डेकर वोल्वो बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस, SDRF और फायर सर्विस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।