देश
कुल 2308 खबरें
भड़की चिंगारी : अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, क्या भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?
मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिर तेजी से बढ़ी हैं। हालांकि भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं, लेकिन यदि वैश्विक तनाव लंबा चला तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों पर इसका असर पड़ सकता है। देश के प्रमुख शहरों में आज भी तेल कंपनियों ने पुराने रेट ही जारी किए हैं।
पटना में हादसा : तेल गोदाम में लगी आग, बाइस दमकल गाड़ियां पूरी रात जूझती रहीं, हुआ लाखों का नुकसान
बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां के दीदारगंज थाना इलाके के करमलीचक स्थित महुली रोड पर रविवार देर रात एक बड़े खाद्य तेल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। यह पूरा इलाका गोदामों और कमर्शियल हब का होने के कारण रात के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी व्यक्ति की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
दोस्ती के 50 साल : PM मोदी की यात्रा से रणनीतिक और विकास साझेदारी को मिली नई उड़ान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय सेशेल्स यात्रा भारत-सेशेल्स कूटनीतिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ऐतिहासिक रही। इस दौरान पीएम मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के बीच उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें स्वास्थ्य, अंतरिक्ष, कृषि और आर्थिक सहयोग सहित कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए।
कुदरत का कहर : असम में ताश के पत्तों की तरह बहा 300 मीटर लंबा पुल, अरुणाचल में लैंडस्लाइड से थमी ज़िंदगी
पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने असम और अरुणाचल प्रदेश में व्यापक तबाही मचा दी है। असम के धेमाजी जिले में तेज बहाव के कारण एक साल पुराना 300 मीटर लंबा लोहे का पुल नदी में बह गया, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया और छात्रों व किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं।
टीएमसी में आर-पार : बागी गुट ने ममता की फोटो हटाकर की बैठक, बोले- हम ही असली तृणमूल, थानों में शिकायत दर्ज
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बागी गुट ने शनिवार को एक हफ्ते में दूसरी बार कोलकाता के टॉपसिया में बैठक की, जिसमें 47 पूर्व पार्षद जुटे। इस बैठक में ममता बनर्जी की तस्वीर गायब रही। दूसरी तरफ, ममता गुट की नेता डोला सेन ने बिना अनुमति बैठक करने और फर्जी दस्तावेज फैलाने के आरोप में दो थानों में शिकायत दर्ज कराई है।
खौफनाक अंजाम : शादी से किया इनकार तो प्रेमिका पर किया चाकू से हमला
कर्नाटक के तुमकुरु जिले में ब्रेकअप के बाद एक सनकी प्रेमी ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को जबरन कैब में बैठाकर कार में विस्फोट कर दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती और कैब चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
वारदात : पत्नी और पड़ोसी पर पति को जिंदा जलाने का आरोप, 7 दिन बाद मौत
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के बाद उसकी पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले उसे नींद की गोलियां देकर बेहोश करने और फिर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। पीड़ित सात दिन तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ता रहा ।
तश्करी : बैंकॉक से लौटे यात्री के बैग से 10 करोड़ से की ड्रग्स बरामद, स्निफर डॉग ने खोल दी पोल
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने बैंकॉक से लौटे एक यात्री के ट्रॉली बैग से करीब 10.9 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना बरामद किया है। स्निफर डॉग के संकेत पर हुई जांच में 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की ड्रग्स मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बिहार एनकाउंटर पर पूर्व डीजीपी के सवाल : अभयानंद बोले- एक अपराधी को पकड़ने गई थी पुलिस, तो वहां एसडीएम क्या कर रहे थे
बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जब एक अकेले अपराधी को पकड़ने गई थी, तो वहां एसडीएम की मौजूदगी का कोई तुक नहीं बनता। कानून व्यवस्था सुधारने के लिए मशहूर पूर्व डीजीपी के इस बयान से बिहार के प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
मन की बात : समंदर से आसमान तक भारत सुरक्षित, देश में बने सी-295 विमान ने भरी पहली उड़ान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 135वें एपिसोड में देश की सुरक्षा और तरक्की पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत आज समंदर से आसमान तक सुरक्षित है। देश में ही बनी लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ है और मेक इन इंडिया के तहत बने पहले सी-295 विमान ने भी सफलतापूर्वक पहली उड़ान भरी है।
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन : पेपर लीक के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे, राजघाट जाकर गांधी जी को दी श्रद्धांजलि
अपनी भूख हड़ताल की शुरुआत करने से पहले सोनम वांगचुक और प्रदर्शनकारी संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह राजघाट पहुंचे। वहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आंदोलनकारियों का साफ कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक उनका यह आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।
सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान : गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन पीएम मोदी को समर्पित, कहा-हिंद महासागर हमारा साझा घर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' से सम्मानित किया गया। उन्होंने इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों और जलवायु परिवर्तन से लड़ रहे सभी देशों को समर्पित किया। पीएम मोदी ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, समृद्धि और भारत के MAHASAGAR विजन पर जोर देते हुए भारत-सेशेल्स की ऐतिहासिक साझेदारी को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।