देश
कुल 2308 खबरें
सियासी उलटफेर : एमडीएमके ने तोड़ा डीएमके से 9 साल पुराना नाता, विजय सरकार के समर्थन के संकेत
एमडीएमके के इस अलगाव के संकेत पहले ही मिल चुके थे, जब पार्टी ने टीवीके सरकार के विश्वास मत के दौरान मतदान से दूरी बना ली थी। इसके बाद एमडीएमके प्रमुख वाइको और उनके बेटे दुरई वाइको ने मुख्यमंत्री विजय और टीवीके के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें भी की थीं। एमडीएमके के बाहर निकलने के बाद अब कांग्रेस और वीसीके जैसी पार्टियां सत्ताधारी टीवीके के साथ खड़ी नजर आ रही हैं, जबकि वामपंथी पार्टियां बाहर से सरकार को अपना समर्थन दे रही हैं
पासपोर्ट पर सियासत तेज, थरूर बोले- अगर यह नागरिकता का प्रमाण नहीं तो फिर क्या है?
पासपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच नया विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विदेश मंत्रालय के उस बयान पर सवाल उठाए हैं, जिसमें कहा गया है कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं, बल्कि केवल यात्रा के लिए जारी किया जाने वाला दस्तावेज है।
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट : एक हफ्ते में गोल्ड ₹5,097 और चांदी ₹15,432 सस्ती
सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर 5,097 रुपए घटकर 1.40 लाख रुपए रह गई है। बीते सप्ताह 20 जून को यही कीमत 1.45 लाख रुपए थी।
आसमान से ड्रग्स की सप्लाई : देश में ड्रोन से तस्करी 5 साल में 100 गुना बढ़ी, पंजाब बना सबसे बड़ा गढ़
भारत में पिछले 5 सालों में ड्रोन से ड्रग्स तस्करी की घटनाएं 100 गुना बढ़ी हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस माध्यम से जुड़े रिकॉर्ड 305 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सुरक्षा एजेंसियों ने 468 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया है। यह बदलती तकनीक अब देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है।
परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सरकार ने परीक्षा रद्द की
महाराष्ट्र में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। राज्य में 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी का पेपर एग्जाम से ठीक एक दिन पहले लीक हो गया है। पेपर लीक होने की यह बड़ी घटना ठाणे से सामने आई है। इस गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत एक्शन लेते हुए फिलहाल इस परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।
एक मां, तीन खुशियां : सातवें महीने में जन्मीं तीन बच्चियां, सभी डॉक्टरों की निगरानी में
मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में सात माह की गर्भवती महिला ने सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। समय से पहले और कम वजन के कारण तीनों नवजातों को एसएनसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है, जबकि मां की हालत स्थिर बताई जा रही है।
गुजरात में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गई इमारत, मलबे में दबे कई लोग
गुजरात के खेड़ा जिले में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को भीषण धमाका हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी गूंज से आसपास के गांवों में कंपन महसूस किया गया। हादसे के कारण फैक्ट्री वाली पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढहकर मलबे में तब्दील हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
तिहरा हत्याकांड : शक में पागल पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
मध्य प्रदेश के मुरैना में चरित्र शंका के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह दूधवाले और पड़ोसियों के आने पर इस सामूहिक कत्लेआम का राज खुला।
भस्म आरती : महाकालेश्वर मंदिर दिव्य श्रृंगार और भक्तिमय माहौल
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर तड़के 4 बजे कपाट खोले गए और भस्म आरती विशेष श्रृंगार के साथ संपन्न हुई।
भारत आ सकते हैं ट्रंप : दोनों देशों के रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, व्यापार समझौते को लेकर अमेरिका का बड़ा संकेत
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एलान किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत आएंगे। रुबियो खुद भी इस ऐतिहासिक वीवीआईपी दौरे की तैयारियों और व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मजबूत दोस्ती दोनों देशों के रिश्तों और रणनीतिक साझेदारी की मुख्य बुनियाद है।
बड़ा खुलासा : नर्मदापुरम होम साइंस कॉलेज में महाघोटाला
नर्मदापुरम के होम साइंस कॉलेज में ₹9 लाख से अधिक की खेल सामग्री खरीद में बड़े घोटाले के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि कागजों पर सामान खरीदा और प्राप्त दिखाया गया, जबकि वास्तविक रूप से खेल सामग्री कॉलेज में नहीं पहुंची।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: फ्लैट मिलने के बाद भी बिल्डर पर कर सकेंगे केस, देरी के लिए मिलेगा पूरा मुआवजा
सुप्रीम कोर्ट ने घर खरीदारों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत के मुताबिक, फ्लैट या मकान का कब्जा मिलने के बाद भी खरीदार सेवाओं में कमी के लिए बिल्डर पर केस कर सकते हैं। कब्जा मिलने में हुई देरी के लिए मुआवजा मांगने का अधिकार हमेशा सुरक्षित रहेगा। इसके लिए खरीदार उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटा सकते हैं।