Saturday, 27 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत संजीवनी एक्सप्रेस बनी फरिश्ता : 108 के स्टाफ की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां, एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, मामला दर्ज परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सरकार ने परीक्षा रद्द की गुजरात में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गई इमारत, मलबे में दबे कई लोग तिहरा हत्याकांड : शक में पागल पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत संजीवनी एक्सप्रेस बनी फरिश्ता : 108 के स्टाफ की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां, एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, मामला दर्ज परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सरकार ने परीक्षा रद्द की गुजरात में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गई इमारत, मलबे में दबे कई लोग तिहरा हत्याकांड : शक में पागल पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय पासपोर्ट पर सियासत तेज, थरूर बोले- अगर यह नागरिकत…
पासपोर्ट पर सियासत तेज, थरूर बोले- अगर यह नागरिकता का प्रमाण नहीं तो फिर क्या है?
पासपोर्ट पर सियासत तेज, थरूर बोले- अगर यह नागरिकता का प्रमाण नहीं तो फिर क्या है?
राष्ट्रीय

पासपोर्ट पर सियासत तेज, थरूर बोले- अगर यह नागरिकता का प्रमाण नहीं तो फिर क्या है?

पासपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच नया विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विदेश मंत्रालय के उस बयान पर सवाल उठाए हैं, जिसमें कहा गया है कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं, बल्कि केवल यात्रा के लिए जारी किया जाने वाला दस्तावेज है।

विशेष संवाददाता
27 Jun 2026, 04:26 PM
नई दिल्ली

पासपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच नया विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विदेश मंत्रालय के उस बयान पर सवाल उठाए हैं, जिसमें कहा गया है कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं, बल्कि केवल यात्रा के लिए जारी किया जाने वाला दस्तावेज है। शशि थरूर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार का यह रुख एक "कानूनी विरोधाभास" पैदा करता है। उन्होंने कहा कि वर्षों से पासपोर्ट को सबसे भरोसेमंद सरकारी पहचान दस्तावेज माना जाता रहा है। यदि इससे भी नागरिकता साबित नहीं होती, तो फिर नागरिकता का प्रमाण आखिर क्या होगा।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने 24 जून को जारी आदेश में स्पष्ट किया था कि पासपोर्ट का उद्देश्य केवल अंतरराष्ट्रीय यात्रा की अनुमति देना है। इसे नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं माना जा सकता। इससे पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि आधार कार्ड पहचान का दस्तावेज है, लेकिन नागरिकता का प्रमाण नहीं।

थरूर ने दिया नया सुझाव

शशि थरूर ने कहा कि जब तक सरकार किसी व्यक्ति का पासपोर्ट या आधार कार्ड रद्द नहीं करती, तब तक इन्हें नागरिकता का पर्याप्त प्रमाण माना जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण विदेशी नागरिकों के लिए अलग प्रकार का आधार कार्ड जारी करे। इससे भारतीय नागरिकों के आधार कार्ड और वैध पासपोर्ट को नागरिकता के प्रमाण के रूप में स्वीकार करने में आसानी होगी। उनके अनुसार इससे प्रशासनिक विवाद भी कम होंगे और लोगों को कानूनी स्पष्टता मिलेगी।

कई नेताओं ने भी उठाए सवाल

पासपोर्ट को लेकर जारी बहस में कई अन्य नेताओं और सार्वजनिक हस्तियों ने भी अपनी राय रखी है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि सरकार ने कोई नया नियम नहीं बनाया है। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के तहत विशेष परिस्थितियों में जनहित को देखते हुए गैर-नागरिकों को भी पासपोर्ट जारी किया जा सकता है।

वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सवाल उठाया कि यदि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है, तो आखिर कौन सा दस्तावेज नागरिकता साबित करेगा।

गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने भी विदेश मंत्रालय के बयान पर सवाल उठाते हुए इसे तर्कहीन बताया। 

सरकार ने पासपोर्ट सेवाओं का दिया ब्यौरा

विदेश मंत्रालय के अनुसार, पिछले दस वर्षों में देशभर में पासपोर्ट सेवा केंद्र और संबंधित सुविधाओं की संख्या 77 से बढ़कर 545 हो गई है। सरकार ने बताया कि वर्ष 2025 से शुरू हुए चिप आधारित ई-पासपोर्ट की अब तक 1.47 करोड़ प्रतियां जारी की जा चुकी हैं। पासपोर्ट आवेदन के निपटारे का औसत समय भी घटकर 5 से 6 दिन रह गया है। साथ ही भारतीय नागरिकों को अब 27 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा मिल रही है।

1 जुलाई से बढ़ जाएगी पासपोर्ट की फीस

सरकार ने 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट शुल्क बढ़ाने का भी फैसला किया है। 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। वहीं तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 5,000 रुपये देने होंगे। 60 पेज वाले पासपोर्ट की सामान्य फीस 3,500 रुपये और तत्काल सेवा की फीस 6,000 रुपये होगी। सरकार ने बताया कि पासपोर्ट शुल्क में यह बढ़ोतरी करीब 14 साल बाद की गई है। इससे पहले वर्ष 2012 में शुल्क में संशोधन हुआ था।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें