Saturday, 27 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत संजीवनी एक्सप्रेस बनी फरिश्ता : 108 के स्टाफ की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां, एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, मामला दर्ज परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सरकार ने परीक्षा रद्द की गुजरात में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गई इमारत, मलबे में दबे कई लोग तिहरा हत्याकांड : शक में पागल पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत संजीवनी एक्सप्रेस बनी फरिश्ता : 108 के स्टाफ की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां, एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, मामला दर्ज परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सरकार ने परीक्षा रद्द की गुजरात में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गई इमारत, मलबे में दबे कई लोग तिहरा हत्याकांड : शक में पागल पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय भारत आ सकते हैं ट्रंप : दोनों देशों के रिश्तों को…
अगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप
अगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप
राष्ट्रीय Featured

भारत आ सकते हैं ट्रंप : दोनों देशों के रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, व्यापार समझौते को लेकर अमेरिका का बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एलान किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत आएंगे। रुबियो खुद भी इस ऐतिहासिक वीवीआईपी दौरे की तैयारियों और व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मजबूत दोस्ती दोनों देशों के रिश्तों और रणनीतिक साझेदारी की मुख्य बुनियाद है।

विशेष संवाददाता
27 Jun 2026, 03:38 PM
नई दिल्ली
भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे।उन्होंने बताया कि वह खुद भी भारत आकर इस दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। साथ ही दोनों देशों के बीच लंबे समय से प्रस्तावित व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने की दिशा में भी काम होगा।
रुबियो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध दोनों देशों की साझेदारी को नई ऊंचाई दे रहे हैं। उनके मुताबिक भारत और अमेरिका आने वाले समय में रणनीतिक, आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में और मजबूत सहयोग करेंगे।

भारत को बताया वैश्विक ताकत

मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत शक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं और भविष्य में यह साझेदारी और मजबूत होगी।
रुबियो ने यह भी कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिनके पास भारी कच्चे तेल को शुद्ध करने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा क्षेत्र में भारत, अमेरिका और अन्य साझेदार देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

व्यापार समझौते पर अंतिम दौर की बातचीत

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी दोनों देशों के रिश्तों को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार हैं। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका की नई वीजा व्यवस्था किसी एक देश, विशेष रूप से भारत को निशाना बनाकर नहीं बनाई गई है। भारतीय नागरिकों को लेकर किसी तरह की अलग नीति नहीं अपनाई जा रही है।

रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्तावित भारत दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार होता है, तो इससे दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग और ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी को नई गति मिलेगी। आने वाले महीनों में इस दौरे और व्यापार समझौते को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें