देश
कुल 2308 खबरें
जंगल में जखीरा : माओवादियों के ठीकानों से दो राइफल, पिस्तौल और विस्फोटक बरामद
ओडिशा के मलकानगिरी जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने जंगलों में छिपे माओवादियों के हथियारों और बारूद के एक बड़े ठिकाने का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया है। जिला स्वयंसेवी बल की टीम ने कलिमेला इलाके के गुंथबाड़ा और कदमगुडा के घने जंगलों में छापेमारी की।
नशीली दवाओं की तस्करी : चेकिंग के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट से मिली ड्रग्स, सात गिरफ्तार
केरल के त्रिशूर में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पलक्कड़ से आ रही एक कार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें सवार एक महिला के प्राइवेट पार्ट से दो ग्राम सिंथेटिक ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार चारों आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया।
कैलाश मानसरोवर यात्रा : बिना वीजा-परमिट सफर करने पर विदेश मंत्रालय की रोक
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय ने जरूरी चेतावनी जारी की है। सरकार ने साफ कहा है कि श्रद्धालु चीन के वैध वीजा और एंट्री परमिट जैसे जरूरी कागजातों के बिना यात्रा पर न निकलें। यह कदम उन खबरों के बाद उठाया गया है, जिनमें सही दस्तावेज न होने से करीब 52 भारतीय तीर्थयात्रियों के नेपाल में फंसने की बात सामने आई है।
दलित कार्ड : नए प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मायावती की तारीफ कर गर्माई सूबे की सियासत
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी बनाए गए राजेंद्र पाल गौतम ने कार्यभार संभालते ही बसपा प्रमुख मायावती की तारीफ करते हुए उन्हें INDIA गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा के खिलाफ सभी समान विचारधारा वाले दलों को एकजुट होना चाहिए।
बड़ा एक्शन : मंगेतर को किले पर ले गई पुलिस, खाई के पास रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच टीम रविवार सुबह मुख्य आरोपी सिया गोयल को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची। पुलिस ने सुबह करीब साढ़े छह बजे उसी जगह पर जाकर पूरा क्राइम सीन रीक्रिएट किया, जहां से अठारह जून को केतन को गहरी खाई में धक्का दिया गया था। इसका मकसद आरोपियों के बयानों का घटनास्थल की स्थितियों से मिलान करना है।
डायमंड ब्लॉक में हलचल : हीरा खनन की तैयारी तेज, बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में लार्ज डायमीटर ड्रिलिंग को मंजूरी मिल गई है। इस चरण में हीरा भंडार का वैज्ञानिक आकलन किया जाएगा, जिसके आधार पर भविष्य में व्यावसायिक हीरा खनन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापे
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस हाई प्रोफाइल केस की जांच कर रही टीमों ने अयोध्या में रहने वाले सभी आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुस्तैदी से जुटी है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों और साजिश का पूरी तरह खुलासा हो सके।
शहीदों पर घमासान : कांग्रेस के आरोपों पर रक्षा मंत्रालय ने दी सफाई
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद छह जवानों के नाम सार्वजनिक होने पर देश में सियासी विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर एक साल तक शहीदों के नाम छिपाने और उन्हें उचित सम्मान न देने का आरोप लगाया है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए रक्षा मंत्रालय ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर पूरी तरह गलत बताया है।
जहर वाले कैप्सूल : मुंबई में युवक गिरफ्तार, 1400 कैप्सूल जब्त
मुंबई के बायकुला में मोहर्रम के जुलूस के दौरान पुणे के एक 39 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर लोगों को जहरीले जिंक फॉस्फाइडमिले कैप्सूल बांटने का आरोप है, जिसके पास से 1400 कैप्सूल बरामद हुए। घटना का खुलासा तब हुआ जब सलमान सईद नामक युवक ने कैप्सूल खाया और उसे उल्टी-बेचैनी होने लगी। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस फेरबदल : 65 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले से बदली कई जिलों की कमान
मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 अधिकारियों के तबादले किए हैं। डीएसपी, सीएसपी, एसडीओपी और हॉक फोर्स के सहायक सेनानी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खास तौर पर बालाघाट, जबलपुर, ग्वालियर, धार और बुरहानपुर में नई पोस्टिंग कर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
लापरवाही : Zomato से मंगाए वेज पास्ता, नॉनवेज मिलने पर ग्राहक ने दर्ज कराई शिकायत
गुजरात के जामनगर में एक ग्राहक ने ऑनलाइन मंगाए गए वेज पास्ता में कथित तौर पर नॉनवेज के टुकड़े मिलने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद फूड विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खुलासा: दो पत्नियों का जबरदस्त हंगामा, क्लीनिक और घर में तोड़फोड़
इटावा जिले में एक युवक की तीसरी शादी की तैयारी का खुलासा होने पर उसकी पहली और दूसरी पत्नी के बीच विवाद भड़क गया। दोनों पत्नियों ने घर और क्लीनिक पहुंचकर हंगामा किया, तोड़फोड़ की और आगजनी भी की। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।