Saturday, 07 Nov 2026 भारत

देश

कुल 2308 खबरें

सड़क हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल
सड़क हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल
सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर एक पिकअप (तूफान) और तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
कीर्तिमान डेस्क 27 Jun 2026
पुणे मर्डर केस में नया मोड़ : मंगेतर के भाई का बड़ा बयान, बोले- बहन ना कह देती तो हम खुद तोड़ देते केतन से शादी
पुणे मर्डर केस में नया मोड़ : मंगेतर के भाई का बड़ा बयान, बोले- बहन ना कह देती तो हम खुद तोड़ देते केतन से शादी
पुणे के जमीन कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। साहिल ने दावा किया कि अगर सिया ने शादी को लेकर कोई आपत्ति जताई होती तो परिवार स्वयं रिश्ता तोड़ देता। पुलिस अब सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी के रिश्तों की जांच कर रही है।
विशेष संवाददाता 27 Jun 2026
पहाड़ पर आफत : भारी बारिश से NH-10 पर भारी भूस्खलन, थम गईं सिक्किम और दार्जिलिंग की रफ्तार
पहाड़ पर आफत : भारी बारिश से NH-10 पर भारी भूस्खलन, थम गईं सिक्किम और दार्जिलिंग की रफ्तार
दार्जिलिंग में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सेवक क्षेत्र में NH-10 पर बड़ा भूस्खलन हो गया, जिससे सिलीगुड़ी, कालिम्पोंग और सिक्किम का संपर्क घंटों तक बाधित रहा। मलबा हटाने के दौरान मशीन खराब होने से राहत कार्य प्रभावित हुआ, हालांकि शाम करीब 5 बजे ट्रैफिक बहाल कर दिया गया।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 27 Jun 2026
ऐतिहासिक यात्रा : सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर गेस्ट ऑफ ऑनर बनेंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार
ऐतिहासिक यात्रा : सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर गेस्ट ऑफ ऑनर बनेंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं, जहां वह राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता, संसद को संबोधन और प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 27 Jun 2026
नया शिकंजा : एसीबी ने दर्ज किया आय से अधिक संपत्ति का केस, मिली 20 करोड़ की दौलत
नया शिकंजा : एसीबी ने दर्ज किया आय से अधिक संपत्ति का केस, मिली 20 करोड़ की दौलत
हैदराबाद के शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार सुचारिता पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति का नया मामला दर्ज किया है। जांच में उनके पास वैध कमाई से कहीं ज्यादा करीब 20 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति मिली है। इसमें नकदी और भारी मात्रा में आभूषण शामिल हैं। वह पहले से ही रिश्वतखोरी के मामले में जेल में बंद हैं।
विशेष संवाददाता 26 Jun 2026
एनसीईआरटी की किताब में बदलाव : नौवीं की सोशल साइंस बुक से संविधान की प्रस्तावना गायब, इमरजेंसी पर नया चैप्टर जुड़ा
एनसीईआरटी की किताब में बदलाव : नौवीं की सोशल साइंस बुक से संविधान की प्रस्तावना गायब, इमरजेंसी पर नया चैप्टर जुड़ा
एनसीईआरटी ने नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब से संविधान की प्रस्तावना हटा दी है। इस बार पुस्तक में संप्रभुता, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता जैसे शब्दों का विस्तार से जिक्र नहीं है। इसकी जगह वर्ष 1975 में लगी देश की इमरजेंसी पर एक पूरा नया खंड जोड़ा गया है। गुरुवार को यह बड़ा बदलाव सामने आने के बाद से चर्चा जारी है।
विशेष संवाददाता 26 Jun 2026
मटर और सिंघाड़े : GI टैग  किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
मटर और सिंघाड़े : GI टैग  किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
जबलपुर के मटर और सिंघाड़े को जीआई टैग मिलने से इन उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। इससे किसानों को बेहतर दाम, नकली ब्रांडिंग से सुरक्षा, मार्केटिंग और निर्यात के नए अवसर मिलेंगे,
कीर्तिमान डेस्क 26 Jun 2026
6 शहीदों वीरों के नाम सार्वजनिक : नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर रोल ऑफ ऑनर में शामिल
6 शहीदों वीरों के नाम सार्वजनिक : नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर रोल ऑफ ऑनर में शामिल
ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीद जवानों के नाम पहली बार आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किए गए हैं। इन वीर शहीदों के नामों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की थ्री-डी दीवार पर साल 2025 के विशेष खंड और नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के रोल ऑफ ऑनर में शामिल कर सर्वोच्च सम्मान दिया गया है।
विशेष संवाददाता 26 Jun 2026
राम मंदिर में महा-एक्शन : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
राम मंदिर में महा-एक्शन : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के बाद बड़ा उलटफेर हुआ है। आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में राम मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्र ने दोनों के इस्तीफे की पुष्टि की है।
विशेष संवाददाता 26 Jun 2026
ऑनर किलिंग : दरोगा ने भांजी के प्रेमी को तलवार से काटा, फिर खुद को मारी गोली
ऑनर किलिंग : दरोगा ने भांजी के प्रेमी को तलवार से काटा, फिर खुद को मारी गोली
बिहार के दरभंगा जिले के ओझौल गांव में प्रेम विवाह से नाराज पटना में तैनात दरोगा मोहम्मद मोबिन ने सुनील सहनी की तलवार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दरोगा ने खुद को भी गोली मार ली, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विशेष संवाददाता 26 Jun 2026
पुणे मर्डर मिस्ट्री : आरोपी सिया की मां का दावा- केतन ही ट्रैकिंग के लिए कर रहे थे जिद, वॉट्सऐप चैट में है सबूत
पुणे मर्डर मिस्ट्री : आरोपी सिया की मां का दावा- केतन ही ट्रैकिंग के लिए कर रहे थे जिद, वॉट्सऐप चैट में है सबूत
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल ने नया दावा किया है। उनका कहना है कि लोहगढ़ ट्रैकिंग पर जाने के लिए सिया नहीं, बल्कि खुद केतन लगातार जिद कर रहे थे। पूजा का दावा है कि इसके पुख्ता सबूत सिया के मोबाइल में मौजूद वॉट्सऐप चैट में आज भी सुरक्षित हैं।
विशेष संवाददाता 26 Jun 2026
खास तकनीक : आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड सरकार ने बनाया भूदेव ऐप, जानिए कैसे करती है काम
खास तकनीक : आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड सरकार ने बनाया भूदेव ऐप, जानिए कैसे करती है काम
भूकंप आने से पहले उसकी सटीक भविष्यवाणी करने वाली तकनीक दुनिया में कहीं नहीं है. हालांकि, भारत ने ऐसा अर्थक्वेक अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित किया है, जो भूकंप शुरू होने के बाद और खतरनाक झटके पहुंचने से कुछ सेकंड पहले अलर्ट कर देता है। इसी कड़ी में आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड सरकार ने ऐप बनाया है, जो सायरन बजाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का कीमती समय देता है।
विशेष संवाददाता 26 Jun 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें