Saturday, 07 Nov 2026 भारत

देश

कुल 2308 खबरें

चंद सेकंड का साहस : सुपरफास्ट ट्रेन से पहले युवक ने बचाई किशोरी की जान
चंद सेकंड का साहस : सुपरफास्ट ट्रेन से पहले युवक ने बचाई किशोरी की जान
ग्वालियर में एजी ऑफिस पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी ने कथित तौर पर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद युवक प्रहलाद सिंह तोमर ने बहादुरी दिखाते हुए समय रहते किशोरी को ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचा ली। घटना के बाद पुलिस ने किशोरी को संरक्षण में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान डेस्क 25 Jun 2026
तीन घरों के चिराग बुझे : एक भीषण सड़क हादसे ने चंद पलों में तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं
तीन घरों के चिराग बुझे : एक भीषण सड़क हादसे ने चंद पलों में तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं
मध्य प्रदेश के धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र में खलघाट-मनावर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दो अज्ञात मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
कीर्तिमान डेस्क 25 Jun 2026
सिलेबस में बदलाव : एनसीईआरटी की नई किताब में शामिल हुआ 1975 का आपातकाल, जेपी आंदोलन भी पढ़ेंगे छात्र
सिलेबस में बदलाव : एनसीईआरटी की नई किताब में शामिल हुआ 1975 का आपातकाल, जेपी आंदोलन भी पढ़ेंगे छात्र
एनसीईआरटी ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की नई पुस्तक ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ में पहली बार 1975-77 के आपातकाल को शामिल किया है। पुस्तक में आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी परीक्षा बताया गया है। इसमें इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ बढ़ते जन असंतोष, मौलिक अधिकारों पर लगी रोक, मीडिया सेंसरशिप और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी का उल्लेख किया गया है।
विशेष संवाददाता 25 Jun 2026
पेट्रोल देने से किया इनकार : युवक को जिंदा जलाने की कोशिश बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे
पेट्रोल देने से किया इनकार : युवक को जिंदा जलाने की कोशिश बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल देने से इनकार करने पर एक 26 वर्षीय युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप है। घटना में युवक 50 से 60 प्रतिशत तक झुलस गया, जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके पिता भी घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।
कीर्तिमान डेस्क 25 Jun 2026
टला बड़ा विमान हादसा : टैक्सीवे पर आमने-सामने आए एअर इंडिया और इंडिगो के प्लेन, समय रहते रुकीं उड़ानें
टला बड़ा विमान हादसा : टैक्सीवे पर आमने-सामने आए एअर इंडिया और इंडिगो के प्लेन, समय रहते रुकीं उड़ानें
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एक बड़ा विमान हादसा टल गया। रनवे के पास बने रास्ते पर एअर इंडिया और इंडिगो की दो फ्लाइट्स अचानक आमने-सामने आ गईं। पायलटों की सूझबूझ से दोनों जहाजों को करीब 200 मीटर की सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया। एअर इंडिया का विमान पार्किंग की तरफ जाते समय अनजाने में गलत रास्ते पर मुड़ गया था।
विशेष संवाददाता 25 Jun 2026
मोदी का बड़ा एक्शन : देशभर में लागू होगी ई-जीरो एफआईआर, अब ऑनलाइन धोखाधड़ी पर तुरंत दर्ज होगा केस
मोदी का बड़ा एक्शन : देशभर में लागू होगी ई-जीरो एफआईआर, अब ऑनलाइन धोखाधड़ी पर तुरंत दर्ज होगा केस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति बैठक में ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल ठगी पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आम जनता की सुरक्षा के लिए देशभर में ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू करने के सख्त निर्देश दिए हैं। पीएम मोदी ने अधिकारियों को हर राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से तुरंत बात करने को कहा है ताकि इस सिस्टम को जमीन पर उतारा जा सके।
विशेष संवाददाता 25 Jun 2026
एनकाउंटर बना सियासी बवंडर : बिलौटी गांव में सर्वदलीय महापंचायत, मां बोलीं- हत्यारों को फांसी हो
एनकाउंटर बना सियासी बवंडर : बिलौटी गांव में सर्वदलीय महापंचायत, मां बोलीं- हत्यारों को फांसी हो
बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। भरत तिवारी के पैतृक गांव बिलौटी में आयोजित सर्वदलीय महापंचायत में हजारों लोगों ने एनकाउंटर की न्यायिक जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 25 Jun 2026
चेतावनी : क्या सरकार बांट रही है मुफ्त AC? वायरल वीडियो का बड़ा खुलासा
चेतावनी : क्या सरकार बांट रही है मुफ्त AC? वायरल वीडियो का बड़ा खुलासा
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि आधार कार्ड दिखाने पर सरकार मुफ्त एयर कंडीशनर (AC) दे रही है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना का प्रचार करते हुए दिखाया गया है। हालांकि, PIB Fact Check ने जांच के बाद इसे पूरी तरह फर्जी और AI से तैयार किया गया डीपफेक वीडियो बताया है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 25 Jun 2026
कोलकाता के तारातला में दर्दनाक हादसा, मलबे से 21 लोगों को निकाला , 3 की मौत
कोलकाता के तारातला में दर्दनाक हादसा, मलबे से 21 लोगों को निकाला , 3 की मौत
कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक ढह गया। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। कई मजदूरों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।
कीर्तिमान डेस्क 24 Jun 2026
बेंगलुरु में 100 पेंडिंग चालान भरने पहुंचा शख्स, मिली बेहद लंबी रसीद
बेंगलुरु में 100 पेंडिंग चालान भरने पहुंचा शख्स, मिली बेहद लंबी रसीद
बेंगलुरु में एक दोपहिया चालक ने 100 लंबित ट्रैफिक चालान का भुगतान किया, जिसके बाद उसे जमीन तक पहुंचने वाली लंबी रसीद मिली। 50 प्रतिशत छूट के बावजूद उसने 27,500 रुपये जमा किए। अधिकांश चालान हेलमेट नहीं पहनने से जुड़े बताए गए हैं।
कीर्तिमान डेस्क 24 Jun 2026
शादी का झाँसा :  महिला से ब्लैकमेल व ठगी के आरोप में मेंटल हेल्थ काउंसलर गिरफ्तार
शादी का झाँसा :  महिला से ब्लैकमेल व ठगी के आरोप में मेंटल हेल्थ काउंसलर गिरफ्तार
भुवनेश्वर में एयरफील्ड थाना पुलिस ने डॉक्टर अविनाश मोहंती को एक महिला से ब्लैकमेल, धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर पीड़िता से संपर्क कर दोस्ती बढ़ाई और खुद को मेंटल हेल्थ काउंसलर बताकर उसका भरोसा जीता। आरोप है कि उसने महिला के निजी पलों का वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल किया और शादी का झांसा देकर उससे गहने, नकद और अन्य कीमती सामान हड़प लिए।
कीर्तिमान डेस्क 24 Jun 2026
खुली पोल : राफेल पर IAF के खुलासे से पलटी सियासी बाजी, बैकफुट पर कांग्रेस, बीजेपी बोली- माफी मांगें राहुल
खुली पोल : राफेल पर IAF के खुलासे से पलटी सियासी बाजी, बैकफुट पर कांग्रेस, बीजेपी बोली- माफी मांगें राहुल
भारतीय वायुसेना के एक आधिकारिक मेंटेनेंस दस्तावेज में सभी 36 राफेल लड़ाकू विमानों के संचालन का उल्लेख होने के बाद पाकिस्तान के उन दावों पर सवाल उठ गए हैं, जिनमें संघर्ष के दौरान राफेल विमानों को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई थी। इस मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुराने बयान को लेकर हमला तेज कर दिया है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 24 Jun 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें