Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › पेट्रोल देने से किया इनकार : युवक को जिंदा जलाने …
— विज्ञापन —
युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना
युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना
राष्ट्रीय

पेट्रोल देने से किया इनकार : युवक को जिंदा जलाने की कोशिश बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे 

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल देने से इनकार करने पर एक 26 वर्षीय युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप है। घटना में युवक 50 से 60 प्रतिशत तक झुलस गया, जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके पिता भी घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Jun 2026, 10:57 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 11:34 PM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। थाटीपुर थाना क्षेत्र के न्यू प्रेम नगर स्थित पीएसी कॉलोनी के पास एक युवक पर आरोप है कि पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय आकाश सेंगर के रूप में हुई है। वह थाटीपुर चौराहे के ऑटो स्टैंड पर वाहनों की पार्किंग का काम करता है। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे दुल्लपुर निवासी डोली गुर्जर किसी बात को लेकर आकाश से विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने पेट्रोल मांगा, लेकिन आकाश ने पेट्रोल देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोप है कि आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।   

पेट्रोल मांगने पर बढ़ा विवाद

घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय आकाश सेंगर के रूप में हुई है, जो थाटीपुर चौराहे के ऑटो स्टैंड पर वाहनों की पार्किंग का काम करता है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात दुल्लपुर निवासी डोली गुर्जर किसी बात को लेकर आकाश से बहस कर रहा था। इसी दौरान उसने पेट्रोल मांगा, लेकिन आकाश ने देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात से गुस्साए आरोपी ने युवक के ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।

लोगों की सूझबूझ से बची जान

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और दोनों घायलों को जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया। समय रहते इलाज मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटानी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

— विज्ञापन —
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें