Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय एक मां, तीन खुशियां : सातवें महीने में जन्मीं तीन…
महिला ने सातवे महने 3  जुडवें लडकियों को जन्म दिया
महिला ने सातवे महने 3 जुडवें लडकियों को जन्म दिया
राष्ट्रीय

एक मां, तीन खुशियां : सातवें महीने में जन्मीं तीन बच्चियां, सभी डॉक्टरों की निगरानी में 

मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में सात माह की गर्भवती महिला ने सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। समय से पहले और कम वजन के कारण तीनों नवजातों को एसएनसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है, जबकि मां की हालत स्थिर बताई जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 Jun 2026, 03:56 PM
मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में एक दुर्लभ और सुखद चिकित्सा उपलब्धि सामने आई है। यहां सात माह की गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। खास बात यह रही कि समय से पहले प्रसव होने के बावजूद डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया। फिलहाल तीनों नवजातों को विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती कर विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है।

प्रसव पीड़ा के बाद गर्भावती महिला को अस्पताल लाया गया 

रामवन क्षेत्र के ग्राम सतरी निवासी प्रियंका साकेत को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर देर रात जिला अस्पताल लाया गया। प्रियंका के पति का नाम दिवाकर साकेत है। जांच के दौरान चिकित्सकों को पहले से ही यह जानकारी थी कि महिला के गर्भ में तीन शिशु पल रहे हैं। ऐसे मामलों में जोखिम अधिक होने के बावजूद अस्पताल की टीम ने पूरी सावधानी के साथ प्रसव की तैयारी की।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में सफल नॉर्मल डिलीवरी

विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाक्षी सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया। ट्रिपलेट यानी एक साथ तीन बच्चों की गर्भावस्था और सामान्य डिलीवरी चिकित्सा विज्ञान में अपेक्षाकृत दुर्लभ मानी जाती है। डॉक्टरों के समन्वित प्रयास से मां और तीनों नवजात सुरक्षित हैं। डेढ़ घंटे में तीनों बच्चियों का हुआ जन्म एसएनसीयू के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज सिंह के अनुसार पहली बच्ची का जन्म 24 जून की रात 10:25 बजे, दूसरी का 11:45 बजे और तीसरी बच्ची का जन्म रात 11:56 बजे हुआ।  

अस्पताल में खुशियों की मौहोल या कहे चमत्कार 

चिकित्सकों का कहना है कि समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों को विशेष निगरानी और उपचार की आवश्यकता होती है। फिलहाल तीनों बच्चियों को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा दी जा रही है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मां की हालत स्थिर, अस्पताल में चर्चा का विषय बना मामला डॉक्टरों के अनुसार प्रसूता प्रियंका साकेत की हालत फिलहाल सामान्य और स्थिर है। वहीं एक साथ तीन बच्चियों के सामान्य प्रसव की यह घटना जिला अस्पताल में चर्चा का विषय बनी हुई है।   
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें