Sunday, 28 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
बस की टक्कर से घायल राजमिस्त्री को कोर्ट से राहत, बीमा कंपनी देगी ₹1.48 लाख मुआवजा खौफनाक अंजाम : शादी से किया इनकार तो प्रेमिका पर किया चाकू से  हमला तश्करी : बैंकॉक से लौटे यात्री के बैग से 10 करोड़ से की ड्रग्स बरामद, स्निफर डॉग ने खोल दी पोल नाबालिग से दरिंदगी : 2 महीने तक लोकेशन बदलता रहा आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर भेजा जेल कड़ी कार्रवाई : स्कूलों के आसपास अवैध कारोबार पर शिकंजा जंगल में जखीरा : माओवादियों के ठीकानों से दो राइफल, पिस्तौल और विस्फोटक बरामद बस की टक्कर से घायल राजमिस्त्री को कोर्ट से राहत, बीमा कंपनी देगी ₹1.48 लाख मुआवजा खौफनाक अंजाम : शादी से किया इनकार तो प्रेमिका पर किया चाकू से  हमला तश्करी : बैंकॉक से लौटे यात्री के बैग से 10 करोड़ से की ड्रग्स बरामद, स्निफर डॉग ने खोल दी पोल नाबालिग से दरिंदगी : 2 महीने तक लोकेशन बदलता रहा आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर भेजा जेल कड़ी कार्रवाई : स्कूलों के आसपास अवैध कारोबार पर शिकंजा जंगल में जखीरा : माओवादियों के ठीकानों से दो राइफल, पिस्तौल और विस्फोटक बरामद
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय खौफनाक अंजाम : शादी से किया इनकार तो प्रेमिका पर …
कर्नाटक कार ब्लास्ट घटनास्थल
कर्नाटक कार ब्लास्ट घटनास्थल
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

खौफनाक अंजाम : शादी से किया इनकार तो प्रेमिका पर किया चाकू से  हमला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में ब्रेकअप के बाद एक सनकी प्रेमी ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को जबरन कैब में बैठाकर कार में विस्फोट कर दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती और कैब चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 Jun 2026, 06:10 PM
कर्नाटक

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने ब्रेकअप के बाद अपनी प्रेमिका से बदला लेने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। आरोप है कि युवक ने युवती को जबरन कैब में बैठाया और सफर के दौरान कार में विस्फोट कर दिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जोगिहल्ली के पास हुआ दर्दनाक हादसा

पुलिस के अनुसार, यह घटना तुमकुरु जिले के सिरा तालुक स्थित जोगिहल्ली के पास हुई। हादसे में 30 वर्षीय युवक नागेंद्र, जो बेंगलुरु का रहने वाला था, कार में जिंदा जल गया। वहीं कैब चालक प्रवीण और युवती भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

काफी समय से दोनों के बीच था प्रेम संबंध

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नागेंद्र और युवती लंबे समय से रिश्ते में थे। हालांकि कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद युवती ने नागेंद्र से सभी तरह का संपर्क खत्म कर दिया और उसे फोन व सोशल मीडिया समेत हर जगह ब्लॉक कर दिया।

ब्लॉक किए जाने के बाद पहुंचा युवती के घर

पुलिस के मुताबिक, खुद को ब्लॉक किए जाने से नाराज नागेंद्र अपना आपा खो बैठा। वह सीधे युवती के किराए के घर पहुंचा, जहां उसने हंगामा किया। इसके बाद उसने   युवती को जबरन एक कैब में बैठाया और अपने साथ ले गया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान कार में विस्फोट हुआ, जिसमें नागेंद्र की मौत हो गई और युवती व कैब चालक घायल हो गए। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और विस्फोट की परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
आयोजन
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें