देश
कुल 2280 खबरें
Lata Mangeshkar Songs: 35 साल बाद भी कायम मोरनी बागा मा बोले का जादू, जानिए अमर गीत की कहानी
Lata Mangeshkar Songs: स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपने करीब आठ दशक लंबे संगीत सफर में ऐसे कई यादगार गीत दिए, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। इन्हीं में से एक है फिल्म ‘लम्हे’ का लोकप्रिय गीत ‘मोरनी बागा मा बोले’। साल 1991 में रिलीज हुए इस गाने को 35 साल बाद भी शादी समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जश्न के मौकों पर खूब सुना जाता है।
Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय
Hoshiarpur Crime News: 9 वर्षीय बच्ची के अपहरण, यौन अपराध और हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। करीब एक साल पुराने इस मामले में पुलिस जांच और लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला। कोर्ट के फैसले के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
Punjab Anti Drug Campaign: स्कूली छात्रों को नशे से दूर रखने की पहल, 9वीं से 12वीं तक शुरू हुआ विशेष पाठ्यक्रम
Punjab Anti Drug Campaign: नशे से दूर रखने के लिए शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष नशा विरोधी पाठ्यक्रम शुरू किया है। 14 सप्ताह के इस कार्यक्रम में छात्रों को डॉक्यूमेंट्री और वास्तविक घटनाओं के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों, इससे बचने के तरीकों और साथियों के दबाव से निपटने की जानकारी दी जा रही है।
Delhi News: सोना और चांदी की कीमतों में फिर उछाल, जानिए क्यों बढ़ रहे हैं भाव
Delhi News: सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी के भाव में करीब ₹7,988 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत बढ़कर ₹2.37 लाख प्रति किलो पहुंच गई है। इससे पहले 11 सितंबर को चांदी का भाव ₹2.29 लाख प्रति किलो था।
Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड
Satna student harassment case: कॉलेज छात्रा से जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर मारपीट करवाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रवण श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से छात्रा पर दबाव बना रहा था। पुलिस ने मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
Stock Market News: NSE IPO का GMP धड़ाम, 310 रुपए से गिरकर 61 रुपए पर पहुंचा ग्रे मार्केट प्रीमियम
Stock Market News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में नरमी देखने को मिल रही है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के मुताबिक, एनएसई आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अब 61 रुपए प्रति शेयर रह गया है। यह करीब 3.42 प्रतिशत के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।
Bhopal AIIMS Student Missing: 19 वर्षीय छात्रा लापता, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस तलाश में जुटी
Bhopal AIIMS Student Missing: AIIMS अस्पताल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा रिषिका मन्ना संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह 16 सितंबर की शाम से गायब है और चार दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
Raisen News: 16 साल की नाबालिग ने 7 माह के मृत शिशु को दिया जन्म, बाल विवाह और POCSO एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
Raisen News: 16 वर्षीय नाबालिग ने जिला अस्पताल में 7 माह के मृत शिशु को जन्म दिया। जानकारी मिलने के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किशोरी की शादी 13 साल की उम्र में कर दी गई थी। प्रशासन ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी
Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने के दौरान चार युवक डूब गए। तीन को बचाया गया, जबकि एक युवक की तलाश जारी है।
Bank Holiday : 21 सितंबर को इन राज्यों में बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, जानें वजह और पूरी लिस्ट
Bank Holiday : अगर आप सोमवार 21 सितंबर को बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो पहले बैंक हॉलिडे की जानकारी जरूर कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, 21 सितंबर को देश के कुछ राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। सोमवार 21 सितंबर को असम और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
Bhopal Fake Passport Case: दलाल नसीम का नया कबूलनामा, ग्वालियर-बैतूल तक फैले तार
Bhopal Fake Passport Case: गोविंदपुरा स्थित बौद्ध मठ के पते पर बनाए गए फर्जी पासपोर्ट मामले में एसटीएफ की जांच का दायरा बढ़ गया है। पूछताछ में पासपोर्ट दलाल नसीम अख्तर की भूमिका ग्वालियर और बैतूल तक सामने आई है। जांच एजेंसी ने उसके ठिकानों से दस्तावेज बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पासपोर्ट सेवा केंद्र के कर्मचारी और पुलिस सत्यापन प्रक्रिया की भूमिका भी जांच के घेरे में है।
Indore Rahul Gandhi Event: देश के सिस्टम पर चंद लोगों का कब्जा, युवाओं से डरती है सरकार
Indore Rahul Gandhi Event: छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से संवाद करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने रोजगार संकट, शिक्षा बजट में कमी और संस्थानों के संचालन को लेकर सवाल उठाए। कार्यक्रम में युवाओं ने परीक्षा पास करने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने की समस्याएं साझा कीं। राहुल गांधी ने छात्रों से निराश न होने और अपनी आवाज उठाते रहने की अपील की।