Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर …
Instagram group crime case investigation(Image Source: social media)
Instagram group crime case investigation(Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड

Satna student harassment case: कॉलेज छात्रा से जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर मारपीट करवाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रवण श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से छात्रा पर दबाव बना रहा था। पुलिस ने मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 02:48 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Satna student harassment case: अनुचित संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर उसकी पिटाई करवाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोलगवां थाना पुलिस ने 19 वर्षीय छात्र श्रवण श्रीवास उर्फ श्रवण सेन को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब 10 महीनों से पीड़िता पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। छात्रा द्वारा लगातार इनकार किए जाने के बाद आरोपी ने अपनी परिचित युवती के जरिए उस पर दबाव बनाने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो छात्रा को बहाने से कोलगवां क्षेत्र स्थित नगर वन के सुनसान इलाके में बुलाया गया। 

पिटाई मामले में 4 युवतियों पर कार्रवाई

नगर वन में छात्रा से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जांच में सामने आया है कि नगर वन में पहले से मौजूद चार युवतियों ने छात्रा को घेरकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। 
पीड़िता की शिकायत और बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में चार युवतियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर जांच में शामिल कर लिए हैं। 

इंस्टाग्राम ग्रुप की जांच में जुटी पुलिस

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इंस्टाग्राम ग्रुप से हुई थी आरोपी से पहचान पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी और पीड़िता की पहचान एक इंस्टाग्राम ग्रुप के जरिए हुई थी। ‘जीसी ग्रुप’ नाम के इस ऑनलाइन ग्रुप में शहर के अलग-अलग कॉलेजों के छात्र-छात्राएं जुड़े हुए थे। इनमें VITS इंजीनियरिंग, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज और AKS यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी शामिल थे। 

आरोपियों के डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल

आरोप है कि इसी ग्रुप के माध्यम से आरोपी ने छात्रा से संपर्क किया और बाद में निजी संदेश भेजने लगा। छात्रा द्वारा इसका विरोध करने के बाद विवाद बढ़ गया और पूरी साजिश रची गई। घटना सामने आने के बाद संबंधित इंस्टाग्राम ग्रुप को डिलीट कर दिया गया। 
पुलिस अब पूरे मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका, सोशल मीडिया गतिविधियों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें